फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Old woman beaten up in Gabhana, dies

Aligarh: वृद्ध महिला से बकरी छिनने की कोशिश, बाइक सवारों ने पीटा, हुई मौत, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा

Sat, 15 Jun 2024 04:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 04:33 PM IST
सार

बकरी चरा रही वृद्ध महिला से बाइक सवारों ने बकरी छीनने की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया तो उसको लाठी-डंडों से पीट दिया गया। इलाज को ले जाते समय महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Old woman beaten up in Gabhana, dies
वृद्ध महिला की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गभाना स्थित बरौली मार्ग पर लालपुर-मोरहैना के बीच बकरी चरा रही वृद्ध से बाइक सवारों ने बकरी छीनने की कोशिश की। वृद्ध महिला के विरोध करने पर उसे पीटकर मार डाला गया। बाइक सवार हमलावर भाग जाने में सफल रहे। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

14 जून की शाम गांव लालपुर के रफीक की पत्नी गुलशन अपने भतीजे सरफरोज छोटू के साथ बकरी चरा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और बकरी को उठा कर ले जाने लगे। गुलशन ने विरोध किया तो हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। सरफरोज ने शोर मचाते हुए परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। लहूलुहान अवस्था में पड़ी वृद्ध महिला गुलशन को उपचार के लिए गभाना के निजी अस्पताल में ले गए। जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी की। 

मामले में मृतक के बेटे इवरान ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed