{"_id":"5ea44f208ebc3e90ae67b0fe","slug":"old-man-who-came-to-the-rescue-in-the-fight-died-and-his-body-was-jammed-city-office-news-ali2321770128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में बीच बचाव को आए वृद्ध की मौत, शव रख कर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में बीच बचाव को आए वृद्ध की मौत, शव रख कर लगाया जाम
विज्ञापन
झगड़े के दौरान वृद्ध की मौत के बाद विलाप करती महिला।
- फोटो : CITY OFFICE
महानगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी इलाके के नगला ताड़ में शुक्रवार रात मारपीट में बीच बाचव कराने आए वृद्घ की धक्का लगने से मौत हो गई। मामले में तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंपा। शाम करीब चार बजे परिवार वालों ने शव को गुरुद्वारा रोड पर रख जाम लगा दिया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। प्रदीप कुमार निवासी नगला ताड़, विष्णुपुरी, क्वार्सी अपने घर के बाहर खड़ा था। प्रदीप के मुताबिक पड़ोसी राजू उसे देखकर गाली देने लगा। विरोध करने पर उसके दो भाई रवि और खन्ना भी आ गए। तीनों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। इस बीच पिता सुरेश चंद्र और भाई चंचल बचाने को आए तो हमलावरों ने पिता को धक्का मार दिया। गिरते ही उनकी सांस उखडऩे लगी। परिवार वाले तत्काल रामघाट रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने भर्ती करने से इंकार कर दिया। दूसरे निजी अस्पताल में भी यही स्थिति रही। इसके बाद जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने सुरेशचंद्र को मृत घोषित कर दिया।
मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के मुताबिक बेटे प्रदीप की तहरीर के आधार पर राजू पुत्र इतवारी लाल और उसके दो भाई रवि और खन्ना पर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
शव रख लगाया जाम
शनिवार शाम चार बजे करीब पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंपा। गुस्साए परिवार वालों ने शव को गुरुद्वारा रोड पर रख जाम लगा दिया। प्रदीप ने आरोप लगाया कि पिता की हालत खराब होने पर उन्हें दो निजी अस्पतालों में लेकर गए। मगर, डाक्टरों ने भर्ती नहीं किया। अगर, पिता को समय से उपचार मिल जाता तो उनकी जान बच जाती। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामले में कार्रवाई का आश्वासन और लॉक डाउन का हवाला देकर मामले को शांत कराते हुए जाम खुलवाया। परिवार वालों ने देर शाम को शव का अंतिम संस्कार किया।