फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Old man riding a bicycle collides with a car, dies

Aligarh News: साइकिल सवार वृद्ध कार से टकराए, मौत

Sat, 10 Aug 2024 06:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
Old man riding a bicycle collides with a car, dies
कस्बा से गुजर रहे अलीगढ़ पलवल राजमार्ग पर भरतपुर बझेड़ा के निकट साइकिल सवार वृद्ध सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार कार से टकरा गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पप्पू चौहान (62) पुत्र स्व. रामप्रसाद चौहान निवासी ग्राम भरतपुर बझेड़ा थाना टप्पल शुक्रवार शाम पौने पांच बजे अलीगढ़-पलवल राजमार्ग स्थित अपने खेतों से साइकिल से जट्टारी की ओर रहे थे। सड़क पार करते समय अलीगढ़ से आ रही तेज रफ्तार कार को देख कर वह घबरा गए और उससे टकरा गए। परिजन उपचार के लिए उन्हें निकटवर्ती निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कार व चालक को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।

कार चालक राजवीर शर्मा पुत्र स्व. हरिश्चन्द्र शर्मा निवासी सुदामागढ़ी जनपद मथुरा हाल निवासी फरीदाबाद (हरियाणा) अलीगढ़ स्थित गूलर रोड से अपनी बेटी को लेकर फरीदाबाद (मायके) लेकर जा रहे थे। बेटी का ससुराल अलीगढ़ में है। मृतक पप्पू चौहान खेतीबाड़ी के साथ-साथ अपने छोटे पुत्र सोनू के साथ शटरिंग का काम करते थे। वह दो विवाहित पुत्रियों, दो विवाहित पुत्र व एक अविवाहित पुत्र को रोता बिलखते छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed