{"_id":"67197126cf13db7b690d1f04","slug":"old-man-dies-murder-suspected-aligarh-news-c-2-1-ali1010-516424-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चारपाई पर मृत पड़ा मिला वृद्ध, जमीन के विवाद में हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चारपाई पर मृत पड़ा मिला वृद्ध, जमीन के विवाद में हत्या की आशंका
Thu, 24 Oct 2024 03:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:26 AM IST
सार
महेंद्र सिंह रात अपने घर पर सोए थे। सुबह चार बजे परिजनों ने देखा तो वह चारपाई पर मृत पड़े थे। मृतक के पुत्र श्रीपाल ने पड़ोसी गांव के लोगों से जमीन का विवाद बताते हुए अपने पिता की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मृतक महेंद्र सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
थाना पाली मुकीमपुर के गांव दीनापुर में 23 अक्तूबर की सुबह चार बजे एक वृद्ध घर पर चारपाई में मृत मिले। मृतक के पुत्र ने हत्या किए जाने की आशंका जताई, जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं।
विज्ञापन
गांव निवासी 70 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र होती सिंह 22 अक्तूबर की रात अपने घर पर सोए थे। 23 अक्तूबर की सुबह चार बजे परिजनों ने देखा तो वह चारपाई पर मृत पड़े थे। मृतक के पुत्र श्रीपाल ने पड़ोसी गांव के लोगों से जमीन का विवाद बताते हुए अपने पिता की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सीओ छर्रा महेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।