{"_id":"6521b798720d2b24160e1174","slug":"old-man-dies-after-being-crushed-under-rickshaw-aligarh-news-c-112-1-sali1002-343-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ई रिक्शा के नीचे दबा वृद्ध, हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ई रिक्शा के नीचे दबा वृद्ध, हुई दर्दनाक मौत
Sun, 08 Oct 2023 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:25 AM IST
सार
अलीगढ़ रोड स्थित ब्लॉक कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय छोटे खां शनिवार दोपहर लगभग दो बजे अपनी दुकान के बाहर राेड की पटरी पर खड़े थे। अचानक पीछे आ रहे ई रिक्शा ने उनको टक्कर मारी और संतुलन बिगड़ने से वहीं पलट गया। बुजुर्ग के ऊपर ही ई रिक्शा पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक छोटे खान
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कस्बा छर्रा के अलीगढ़ रोड स्थित ब्लॉक कॉलोनी निवासी एक वृद्ध की ई रिक्शा की टक्कर लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
विज्ञापन
कस्बा के अलीगढ़ रोड स्थित ब्लॉक कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय छोटे खां शनिवार दोपहर लगभग दो बजे अपनी दुकान के बाहर राेड की पटरी पर खड़े थे। अचानक पीछे आ रहे ई रिक्शा ने उनको टक्कर मारी और संतुलन बिगड़ने से वहीं पलट गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग के ऊपर ही ई रिक्शा पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
विज्ञापन