{"_id":"6782421b926112bd5a007a33","slug":"old-man-burnt-in-a-fire-died-during-treatment-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आग से झुलसे वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आग से झुलसे वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 11 Jan 2025 03:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:34 PM IST
सार
आग से झुलसे वृद्ध को परिजन एंबुलेंस से जेएन मेडिकल ले गए। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
9 जनवरी को ग्राम रठगांव में मकान खाली न करने पर एक वृद्ध के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से लगभग 80 प्रतिशत तक जल गया था, जिसे परिजन मेडिकल ले गये थे। चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया था, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पुत्री निशा खान ने थाना जवां में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 9 जनवरी की सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे मेरे पिता लियाकत अली घर पर मौजूद थे। तभी गांव के साहिल अली पुत्र खानू, साहिद अली की पत्नी सवाना, बबलू, बबलू पुत्र इकबाल घर पर आए। साहिद की पत्नी सवाना ने कहा कि मेरा मकान खाली कर दो, मेरे पिता ने मकान खाली करने से मना किया। इन लोगों ने गाली-गलौज की और साहिद ने मेरे पिता के ऊपर पेट्रोल फैंक दिया।
विज्ञापन
साहिद की पत्नी ने मेरे पिता में आग लगा दी। चारों लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मेरी माँ अबदा व मेरा भाई मोनिश खां व मोहल्ले के लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की। पिता को एंबुलेंस से जेएन मेडिकल ले गए। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। 10 जनवरी को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। निशा खान ने इन लोगों के खिलाफ थाना जवां में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन