फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Old Delhi, explained his relationship with Shivani

शिवानी ने पुरानी दिल्ली से बताया अपना रिश्ता

Tue, 19 Jan 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Tue, 19 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Old Delhi, explained his relationship with Shivani
गभाना इलाके में महिला की लाश के साथ बेहोश मिली बच्ची शिवानी ने बातों-बातों में इतना तो बता दिया कि वह पुरानी दिल्ली इलाके की रहने वाली है। इससे ज्यादा अभी कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन


उसकी हालात में लगातार सुधार को देखते हुए डॉक्टरों ने सलाह दी है कि अगर चाहें तो उसे ले जाया जा सकता है। वहीं सोमवार को बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने नर्सिंग होम पहुंचकर उसका हाल जाना और फिलहाल 15 दिन तक चाइल्ड लाइन की सुपुदर्गी में रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डॉ. विभव वार्ष्णेय की देख रेख में किड्ज केयर क्लीनिक चिकित्सीय लाभ ले रही शिवानी का हाल चाल लेने सोमवार को को डॉ. देश पांडेय जिला बाल संरक्षण इकाई की संरक्षण अधिकारी, हितेश कुमारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. सीबी सिंह  नर्सिंग होम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चाइल्ड लाइन के उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि बच्ची अब ठीक है। डॉ. विभव के साथ डॉ. अनूप कुमार न्यूरो सर्जन, डॉ. आयुष हड्डी रोग आदि ने बच्ची को देखा।

 डॉक्टरों ने कहा है कि अगर चाहें तो उसे चाइल्ड लाइन घर ले जा सकती है और जरूरत समझें तो यहीं रख सकते हैं। अभी 15 दिन तक उसको डॉक्टर की सलाह के लिए नर्सिंग होम लाना भी होगा।  तब तक वह चाइल्ड लाइन के पास ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed