{"_id":"5ad3b0e14f1c1b65098b4ad5","slug":"old-age-working-in-the-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में काम कर रही वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में काम कर रही वृद्धा की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
गांव मानगढ़ी में महिला की मौत की जानकारी करते सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली के मानगढ़ी गांव में रविवार दोपहर अपने खेत में काम कर रही एक वृद्धा की हार्टअटैक से मौत हो गई। घटना के समय वह बेटा और बहू के साथ लांक इकट्ठा कर रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि फसल खराब होने से वह काफी परेशान रहती थी।
मानगढ़ी निवासी लीलावती (66) पत्नी राजेंद्र सिंह के परिवार के पास करीब छह बीघा खेत हैं। रविवार को वह बेटा राकेश बाबू और बहू के साथ खेत पर गेहूं की कटाई करने गई थी। पिछले दिनों हुई बारिश से महिला की फसल में भारी नुकसान हुआ था।
जिससे वह परेशान थीं। बार-बार बेटे से कह रही थी कि इस बार भी कर्ज नहीं वापस कर पाएंगे। फसल में पिछले साल की तरह इस बार भी नुकसान हो गया। कटाई के बाद वे तीनों खेत में लांक एकत्र कर रहे थे। इसी दौरान लीलावती चक्कर खाकर गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को दबंगों द्वारा खेत पर महिला की हत्या किए जाने की सूचना दे दी। आनन फानन सीओ सुरेश कुमार मलिक, कोतवाल उत्तमचंद पटेल, नहल हल्का इंचार्ज बलवीर सिंह, जिरौली धूमसिंह रामकेश राजपूत, एसआई रितु तोमर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रथमदृष्ट्या महिला की मौत हार्टअटैक से होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। परिजनों ने भी हार्टअटैक से मौत होना लिखकर दिया है।
- सुरेश कुमार मलिक, सीओ