फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   OHE wire broken on Mathura-Kasganj railway track, track was disrupted for several hours

हाथरसः मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर टूटा ओएचई तार, कई घंटे रहा ट्रैक बाधित

Fri, 15 Apr 2022 11:56 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
OHE wire broken on Mathura-Kasganj railway track, track was disrupted for several hours
baramulla train - फोटो : संवाद
शुक्रवार की शाम को आई आंधी ने पूर्वोत्तर रेलवे का मथुरा कासगंज ट्रैक कई घंटे बाधित कर दिया। आंधी के चलते मुरसान क्षेत्र के ताजपुर के निकट ओएचई तार पर पेड़ गिर गया। इस कारण मेंडू से लेकर मथुरा तक का ट्रैक बाधित हो गया। कई सवारी ट्रेनों व मालगाड़ियों को जहां का तहां खड़ा करना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद ट्रैक सुचारू हो सका। 
विज्ञापन




शुक्रवार की दोपहर 3:45 मिनट पर आंधी के दौरान मथुरा कासगंज रेलवे ट्रैक पर गांव ताजपुर के निकट एक पेड़ ओएचई लाइन पर गिर गया। इसकी वजह से ट्रैक बाधित हो गया। इससे ट्रेनों का आवागमन शुक्रवार शाम चार बजे से तीन घंटे तक बाधित रहा। कासगंज से मैंडू की ओर आ रही ट्रेनों को निकट के स्टेशनों पर रोका गया।
विज्ञापन





कानपुर से बांद्रा की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन बागला कॉलेज फाटक व तालाब फाटक के बीच खड़ी रही। इसके साथ ही अन्य कई मालगाड़ियां भी जहां की तहां खड़ी रहीं। तदुपरांत मुरसान से डीजल इंजन भेजा गया। इसके बाद कानपुर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन को मथुरा की ओर रवाना किया गया। वहीं ओएचई लाइन को दुरुस्त करने में कर्मी देर शाम तक जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेन  में सवार यात्रियों ने झेली परेशानी
मथुरा कासगंज रेलवे ट्रैक के ठप होने के बाद कानपुर बांद्रा ट्रेन को तालाब के निकट रोका गया। कानपुर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। रेलवे अधिकारी ट्रैक को सुचारु कराने में जुटे रहे। ताकि संचालन सुचारु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed