फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   OHE Breakdown at Sahibabad, trains stopped

साहिबाबाद में ओएचई तार टूटा, कई ट्रेनों के पहिए थमे

Fri, 26 Jun 2015 01:40 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Fri, 26 Jun 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन

साहिबाबाद में ओएचई तार टूटा, कई ट्रेनों के पहिए थमे 

अमर उजाला ब्यूरो

अलीगढ़। दिल्ली-हावड़ा रूट पर साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह ओएचई (ओवर हैड इलेक्ट्रिक लाइन) का तार टूटकर गिरने से अलीगढ़ की ओर आने वाली ट्रेनों के पहिए थम गए। इसके कारण ट्रेनें करीब दो से तीन घंटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साहिबाबाद स्टेशन के पास गुरुवार सुबह करीब 6 बजे ओएचई का तार टूटकर गिर गया। इससे विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और वह ओएचई का तार ठीक करने में जुट गए। रेलवे सूत्रों की बात मनों तो तार सुबह करीब 9 बजे तक ठीक हो सका है। इसके कारण लखनऊ जाने वाली शताब्दी करीब 2:45 घंटे, पुरी एक्सप्रेस 2:00 घंटे, कालका एक्सप्रेस 2:00 घंटे, ईएमयू 2:00 घंटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची। उधर, पिछले कई दिनों से दिल्ली-हावड़ा रूट पर देरी से चल रही महानंदा एक्सप्रेस को रेल अफसरों ने रद कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed