फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Officials take complaints seriously from the ground

Aligarh News: भूमि से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी

Sun, 02 Nov 2025 02:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Officials take complaints seriously from the ground
पेड के नीचे उतरी चप्पल। संवाद - फोटो : अमर उजाला
तहसील गभाना में संपूर्ण समाधान दिवस मेें शनिवार को डीएम संजीव रंजन व एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने लोगों को समस्याएं सुनीं। इस बीच उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भूमि से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लें।
विज्ञापन

गभाना में कुल 70 शिकायती पत्र में पहुंचे, जिनमें से केवल पांच शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। उन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस बीच डीएम ने फॉर्मर रजिस्ट्री, प्रगाढ़ पुनरीक्षण, खाद वितरण एवं गोवंशों को शीतकाल में सुरक्षा आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व, पुलिस, विद्युत, पंचायत, शिक्षा एवं विकास से संबंधित मामलों की समीक्षा की। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए कहा।
विज्ञापन


दिवस में पिपलौठ गोकुलपुर के सूरजपाल सिंह ने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल बदलवाने, ओगर नगला राजू के उत्तम कुमार ने भूमि की पैमाइश कराने, हीरापुर के नरेंद्र कुमार ने चैक मीटर की फीस जमा करने के बावजूद भी मीटर न लगाए जाने की शिकायत की। ग्राम प्रधान बाजगढ़ी ने नवीन परती भूमि को खाली कराए जाने, सेना में कार्यरत भानोली के शीलेंद्र ने गांव के लोगों द्वारा उसके पिता को परेशान करने की शिकायत की। इस दौरान एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, पीडी डीआरडीए भालचंद त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed