फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Officers should understand their duties and responsibilities: Meenu Rana

अधिकारी अपने दायित्वों एवं जिम्मेदारियों को समझें : मीनू राणा

Wed, 05 Apr 2023 11:50 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 05 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Officers should understand their duties and responsibilities: Meenu Rana
कलेक्ट्रेट में नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी एसडीएम और तहसीलदार के साथ बैठक करतीं एडीएम वित्त एवं - फोटो : Samvad
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोर पकड़ गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संभवत:10 अप्रैल तक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन



सभी प्रभारी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों एवं जिम्मेदारियों को अच्छे से समझने के साथ तैयारी कर लें, छोटी सी गलती संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निकाय निर्वाचन के लिए नामांकन, मतदान, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर लें। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित कर दें। नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए पंजिकाओं एवं कंप्यूटर की व्यवस्था पूर्ण कर ली जाएं।
विज्ञापन




मतदान केंद्रों की वैरिकेडिंग, पोलिंग पार्टियों की रवानगी, सीसीटीवी एवं वेबकास्टिंग की व्यवस्थाओं की भी तैयारी की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आरओ, एआरओ, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण समय से करा लिया जाए। चुनाव के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाए। नामांकन एवं मतगणना का कार्य संबंधित तहसीलों में ही होगा। एसडीएम एवं अधिशासी अधिकारी नामांकन एवं मतगणना से संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने समस्त एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने स्तर से अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करा लें। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में कराया जाएगा। जनपद में 1959 ईवीएम निर्वाचन के लिए तैयार हैं। पोलिंग पार्टियां धनीपुर मंडी से रवाना की जाएंगी। मतगणना तहसीलों में कराई जाएगी। तहसील कोल के नामांकन कलेक्ट्रेट में जबकि मतगणना धनीपुर मंडी में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed