फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Officers harass... roadways workers climbed the tower

उत्पीड़न करते हैं अधिकारी...टॉवर पर चढ़ा रोडवेज कर्मी

Sun, 16 Oct 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Officers harass... roadways workers climbed the tower
रोडवेज अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए संविदा पर तैनात बस चालक शनिवार सुबह वर्कशॉप में टावर पर चढ़ गया। निलंबित किए गए चालक की मांग पर उसे बहाल किया गया, तब जाकर वह टॉवर से नीचे उतरा। हालांकि रोडवेज कर्मी अपनी पीड़ा को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शहर के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के रावण टीला इलाके के राजू सैनी नरौरा डिपो में संविदा चालक के पद पर तैनात है। राजू सैनी का आरोप था कि विभागीय अधिकारी उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। बिना वजह निलंबित कर दिया गया है। इसी बात को लेकर राजू सैनी शनिवार सुबह सारसौल स्थित रोडवेज वर्कशॉप स्थित टॉवर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। राजू का आरोप है कि वह संविदा पर रोडवेज में तैनात था। उसकी संविदा को गलत तरीके से समाप्त कर दिया गया है, साथ ही उसका हर माह मानदेय काट दिया जाता है। इसकी शिकायत लेकर वह विभाग में पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

वर्कशॉप के साथी ड्राइवर संत प्रकाश ने बताया अधिकारियों के उत्पीड़न से परेशान राजू सैनी टावर पर चढ़ गया है और ऊपर से आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। संत प्रकाश का आरोप है कि राजू सैनी की गलत तरीके से संविदा समाप्त कर दी गई है। गलत तरीके उसका हर महीने मानदेय भी काट दिया जा रहा है। राजू के इस हाई वोल्टेज ड्रामा को लेकर वहां बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मियों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी आ गए। रोडवेज की क्षेत्रीय प्रबंधक शारदा सिंह ने राजू सैनी के निलंबन को वापस लिया गया। तब कहीं जाकर उसे नीचे उतारा गया। राजू सैनी अपनी पत्नी के साथ लोधा स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निरीक्षण को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे, लेकिन वहां उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed