फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Officer failed to stop the brawl

अलीगढ़ : डग्गामारी रोकने में अफसर नाकाम, रोडवेज को नुकसान

Thu, 21 Apr 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Officer failed to stop the brawl
सारसौल चौराहे पर डग्गामार बस से सवारी उतारता चालक। - फोटो : CITY OFFICE
राजा तिवारी
विज्ञापन

मंडल और जिले में डग्गामार वाहन बेरोक-टोक दौड़ रहे हैं, जिससे रोडवेज को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस संबंध में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने मंडल में दौड़ रहे 388 वाहनों की सूची आरटीओ और यातायात पुलिस को सौंपी है। इसके अलावा, महानगर बस सेवा एसोसिएशन ने दावा किया है कि जिले में एक हजार से ज्यादा डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं। इन डग्गामार वाहनों की न तो फिटनेस होती है और न ही बीमा होता है।
बुधवार को महानगर बस सेवा एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने आरटीओ को एक वीडियो सौंपा, जिसमें सिकंदराराऊ से अलीगढ़ की डग्गामार बस में यात्रियों को सफर कराया जा रहा था। आरटीओ ने अधीनस्थों को बस की शिनाख्त करने के निर्देश दिए। शहर में परिवहन निगम के तीन बस अड्डे हैं। पांच निजी बस अड्डे हैं। रोडवेज की 300 और 600 निजी बसों को डग्गामारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। तीन बस अड्डों से 58 रूटों पर बसें संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

- परिवहन निगम से डग्गामार वाहनों की सूची मिल चुकी है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद इन वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई की जाएगी। -फरीदउद्दीन, आरटीओ प्रवर्तन।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरटीओ को वीडियो सौंपकर डग्गेमार वाहनों की शिकायत की है। मंडल में एक हजार से अधिक डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं। जीटी रोड पर ही तकरीबन 50 बसों से डग्गेमारी की जा रही है। अफसर इन पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं।
- अजय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष महानगर बस सेवा एसोसिएशन।
- मंडल में 388 डग्गामार वाहन चल रहे हैं, जिनकी सूची आरटीओ और यातायात पुलिस को भेज दी गई है ताकि डग्गामारी बंद हो सके। इस डग्गामारी से रोडवेज को राजस्व का नुकसान हो रहा है। - मोहम्मद परवेज खान, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम

अमर उजाला उठा चुका है डग्गामारी का मुद्दा
-27 मार्च को अमर उजाला ने आरएम दफ्तर के बाहर से फर्राटा भर रहीं डग्गामार बसें.. शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेकर ही क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने पूरे मंडल के डग्गामार वाहनों की सूची तैयार कराई। 388 डग्गामार वाहनों की यही सूची ही आरटीओ और यातायात पुलिस को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed