फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Officer and inspector will be suspended if poisonous liquor is cought

जहरीली व अवैध शराब पकड़ी गई तो अफसर व निरीक्षक का होगा निलंबन

Sat, 16 Jan 2021 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Officer and inspector will be suspended if poisonous liquor is cought
मंडल में जहरीली व अवैध शराब की बिक्री पर कमिश्नर ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि कोई भी मामला पाया गया तो आरोपियों के साथ संबंधित अफसर व आबकारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होंने पूल्ड कॉलोनियों में रह रहे अनधिकृत व्यक्तियों को हटाने व बकाया किराए की वसूली उनके वेतन से किये जाने के आदेश किए।
विज्ञापन

राजस्व की मंडलीय समीक्षा करते हुए कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रशासनिक हस्तक्षेप से वाणिज्य पंजीकरण को बढ़ाया जाय। स्टांप समीक्षा में एटा और अलीगढ़ की स्थिति पर असंतोषजनक पाए जाने पर वसूली कार्यों एवं प्रवर्तन कार्यों को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। आबकारी समीक्षा में सख्त निर्देश दिए गए कि आसपास के जनपदों में घटित हो रही घटनाओं से सबक लेते हुए प्रवर्तन कार्य को बढ़ाया जाय। मंडल में जहरीली शराब या अवैध शराब बिक्री का कोई मामला प्रकाश में आता है तो दोषियों और लापरवाह अधिकारियों, निरीक्षकों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की समीक्षा में लक्ष्य के अनुरूप कम वसूली पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। आरटीओ ने बताया कि रोडवेज द्वारा टैक्स की धनराशि जमा नहीं करने पर विभाग लक्ष्य की पूर्ति में पीछे है। मंडलायुक्त ने साफ किया कि शहर में बने बस अड्डे यातायात में बाधक नहीं बनने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि पूल्ड कॉलोनियों में कोई भी व्यक्ति नियमों के विपरीत निवास करता न पाया जाय। इसी प्रकार से यदि व्यक्ति पर किराए की धनराशि बकाया है तो उसके वेतन से कटौती किया जाय। विद्युत बिल वसूली में शिथिलता बरतने पर एस ई विद्युत को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश देते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि जब विभिन्न कंपनियों, टॉवर्स पर लाखों का बिल बकाया है तो फिर उनको निर्बाध विद्युत आपूर्ति क्योें की जा रही है। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed