{"_id":"61955f7eb6e9f6467e4a6d43","slug":"office-of-additional-director-animal-husbandry-is-the-worst-city-office-news-ali2784071162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः अपर निदेशक पशुपालन का कार्यालय सबसे खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः अपर निदेशक पशुपालन का कार्यालय सबसे खराब
विज्ञापन
उपायुक्त खाद्य एवं रसद कार्यालय, अलीगढ़ मंडल का कार्यालय सबसे बेहतर है तो अपर निदेशक पशुपालन का सबसे खराब। बेहतर कार्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत 37 कार्यालयों को कसौटी पर कसने के बाद मंडल स्तर पर यह रैंकिंग जारी हुई है। बुधवार को समीक्षा बैठक में कमिश्नर गौरव दयाल ने रैंकिंग जारी की है।
सबसे अच्छे 10 कार्यालयों में क्रमश: उपायुक्त खाद्य एवं रसद, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, संयुक्त निदेशक उद्योग, संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण, प्रशिक्षु, उपनिदेशक प्रशासन मंडी, अधीक्षण अभियंता आरईडी, उपायुक्त सहकारिता, उप निदेशक पंचायत, उप कृषि निदेशक भूमि संरक्षण एवं संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन कार्यालय शामिल हैं। इसी प्रकार डिप्टी कमिश्नर आबकारी, अधीक्षण अभियंता नलकूप, सहायक चीनी आयुक्त, उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा, उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी ग्रामोद्योग, मुख्य अभियंता लोनिवि, अधिक्षण अभियंता जल निगम, संभागीय खाद्य नियंत्रक एवं अपर निदेशक पशुपालन के कार्यालय सबसे खराब पाए गए हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि ऐसे कार्यालय, जिनका रखरखाव ठीक नहीं है और रैंक में पिछड़ रहे हैं, वह अपनी स्थिति सुधार लें। आगामी समय में कभी भी उनके द्वारा कार्यालयों का निरीक्षण किया जा सकता है।
सूचना न देने वाले अफसरों को नोटिस
कार्यालयों को भ्रष्टाचार मुक्त करने के उद्देश्य से मंडलायुक्त की पहल पर गठित एसएनटीसी सेल के पत्रों पर अपेक्षित कार्रवाई न करने एवं वांछित सूचनाएं समय पर उपलब्ध न कराने पर कमिश्नर गौरव दयाल ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने प्रभारी अनुला वर्मा को सहयोग न करने वाले अफसरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि सेल द्वारा भेजे गए पत्रों पर अपेक्षित कार्यवाही न करने वाले अधिकारी परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार को बढ़ावा ही दे रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।