फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ODOP products exhibition will be held from 23 September

नुमाइश मैदान में 23 सितंबर से लगेगी ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी

Fri, 16 Sep 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

खास बात ये है कि इस प्रदर्शनी में झूले आदि भी लगाए जाएंगे।उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने ओडीओपी में चयनित उत्पादों\/उद्यमियों के विकास के लिए जो जिले चयनित किए हैं, उनमें अलीगढ़ जिला भी 700 जनपदों में शामिल है। उसी क्रम में मिले निर्देश के आधार पर यह प्रदर्शनी 23 सितंबर से नुमाइश मैदान में लगाए जाने की तैयारी है। ओडीओपी योजना के शुरू होने पर वर्ष 2018 में जिले का पहला उत्पाद ताला-हार्डवेयर शामिल किया गया था।

विज्ञापन
ODOP products exhibition will be held from 23 September

विस्तार

एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में चयनित देशी उत्पादों की ब्रांडिंग की तैयारी है ताकि अपने जिले में बनने वाले इन उत्पादों का प्रचार-प्रसार हो सके। केंद्र सरकार ने ओडीओपी योजना के तहत अलीगढ़ जिले सहित देश के 700 जनपदों को चयनित किया है। इसी क्रम में अलीगढ़ में 23 सितंबर से 2 अक्तूबर तक ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी नुमाइश मैदान में लगाई जाएगी। इसमें 50 से ज्यादा स्टॉल जिले व आसपास के जिलों से भी आमंत्रित कर लगाए जाएंगे। खास बात ये है कि इस प्रदर्शनी में झूले आदि भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने ओडीओपी में चयनित उत्पादों/उद्यमियों के विकास के लिए जो जिले चयनित किए हैं, उनमें अलीगढ़ जिला भी 700 जनपदों में शामिल है। उसी क्रम में मिले निर्देश के आधार पर यह प्रदर्शनी 23 सितंबर से नुमाइश मैदान में लगाए जाने की तैयारी है। इसमें जिले के ओडीओपी चयनित उत्पाद ताला-हार्डवेयर व आर्टवेयर के स्टॉल सहित अन्य जनपदों के स्टॉल भी लगवाए जाने का प्रयास है।
विज्ञापन

ओडीओपी में ऋण के लिए अब तक
दो आर्टवेयर उद्यमों के आवेदन
अलीगढ़। ओडीओपी योजना के शुरू होने पर वर्ष 2018 में जिले का पहला उत्पाद ताला-हार्डवेयर शामिल किया गया था। वर्ष 2020 में पीतल व ब्रास निर्मित उत्पादों वाला आर्टवेयर शामिल किया गया। इस योजना में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऋण व उस ऋण पर सब्सिडी की व्यवस्था है। जीएम डीआईसी बताते हैं कि इस वर्ष अभी तक ओडीओपी के तहत नए उद्यम के लिए 41 आवेदन आए हैं, जिसमें से दो आवेदन आर्टवेयर यानि ब्रास-पीतल मूर्ति निर्माण से संबंधी हैं। ये दोनों आवेदन ऋण मंजूर प्रस्ताव के साथ बैंकों को भेज दिए गए हैं। दोनों आवेदन अभी बैंकों के स्तर पर लंबित हैं। इस संबंध में बैंकर्स बैठक में भी आवेदनों पर जल्द प्रक्रिया करने के लिए कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वकर्मा दिवस पर जिले के दो
उद्यमी लखनऊ में होंगे सम्मानित
विश्वकर्मा दिवस 17 सितंबर को मनाया जाएगा। जिले के दो उद्यमियों को लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार व एमएसएमई पुरस्कार 2019-20 से सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तर पर प्रतिवर्ष की तरह विश्वकर्मा दिवस पर लखनऊ में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में प्रमुख हार्डवेयर निर्यातक मै. स्पाइडर मेटर प्रोडक्ट तालानगरी के मालिक राजकुमार अग्रवाल व प्रमुख पाइप निर्माता मै. कोर्णाक पालीट्यूब प्रा.लि.पचपेड़ा भांकरी के मालिक अनमोल रतन को सम्मानित किया जाएगा। इधर, जिला स्तर पर उद्योग विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही, निजी स्तर पर कारखानों में अलग कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed