फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Odisha smuggler arrested with 12 kg ganja in trolley bag

Aligarh: ट्राली बैग में 12 किलो गांजा रखकर ले जा रहा ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार, छह लाख 29 हजार बताई जा रही कीमत

Sat, 23 May 2026 10:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 23 May 2026 10:24 PM IST
सार

कोतवाली पुलिस ने दो किलो 300 ग्राम गांजा संग तुर्कमान गेट के दिलशाद व बाबरी मंडी के शिवम को दबोचा है। टप्पल पुलिस ने एक किलो 130 ग्राम गांजा सहित कस्बे के सतीश को दबोचा है।

विज्ञापन
Odisha smuggler arrested with 12 kg ganja in trolley bag
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 22 मई रात ओडिशा से ट्रॉली बैग में रखकर 12.500 किलो गांजा लेकर गाजियाबाद जा रहे तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई बार से माल लेकर गाजियाबाद सप्लाई देने गया था। इसी जानकारी के बाद मुखबिरों की मदद से उसे पकड़ा गया है। बरामद माल की कीमत छह लाख 29 हजार रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


जीआरपी-आरपीएफ को यह सूचनाएं मिल रही थीं कि ओडिशा का रहने वाला एक तस्कर गाजियाबाद माल पहुंचाने का काम कर रहा है। इसी बीच खबर मिली कि बृहस्पतिवार को वह ट्रेन से गाजियाबाद जाने वाला है। इसी इनपुट पर टीमों को सक्रिय किया गया। इसी प्रयास में रात को उसे प्लेटफार्म नंबर सात पर ट्रेन से उतरकर टहलते समय दबोच लिया गया। 
विज्ञापन


उसने एक ट्राली बैग बरामद कराया। जिसमें 12 किलो 580 ग्राम गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 6.29 लाख रुपये है। आरोपी ने अपना नाम ओडिशा संभलपुर के गांव पुष्पानगो का मनोरंजन मंडल बताया। उसने स्वीकारा कि वह भुवनेश्वर से कई बार माल ले जा चुका है। वह गाजियाबाद की झुग्गी में माल बेचकर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस भी सक्रिय, कई एजेंट दबोचे
इधर, पुलिस भी गांजा तस्करों के खिलाफ सक्रिय है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने दो किलो 300 ग्राम गांजा संग तुर्कमान गेट के दिलशाद व बाबरी मंडी के शिवम को दबोचा है। टप्पल पुलिस ने एक किलो 130 ग्राम गांजा सहित कस्बे के सतीश को दबोचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed