फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ociety will be strengthened only through women's participation

Aligarh News: महिलाओं की भागीदारी से ही मजबूत होगा समाज

Fri, 26 Jun 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
ociety will be strengthened only through women's participation
ताला नगरी में अमर उजाला कार्यालय पर संवाद कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। - फोटो : samvad
राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तभी रखी जा सकती है, जब महिलाओं को शिक्षा, सम्मान और नेतृत्व के समान अवसर मिलें। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही देश और समाज मजबूत होगा।
विज्ञापन



ये बातें अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहीं महिलाओं ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला संवाद में कहीं। कवयित्री रितु माहेश्वरी ने कहा कि नारी आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परचम लहरा रही हैं। समाजसेविका अवंतिका शर्मा ने मलिन बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास पर बल दिया।
विज्ञापन



गोल्डी शर्मा ने कहा कि शिक्षित महिला समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, इसलिए शिक्षा की नींव को और मजबूत करना समय की आवश्यकता है। शिक्षिका वर्षा श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। चित्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. लक्ष्मी ने कहा कि महिलाओं को किसी भी उत्पीड़न का डटकर सामना करना चाहिए, क्योंकि वे कमजोर नहीं बल्कि परिवर्तन की वाहक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूजा जैन ने कहा कि नारी घर और समाज दोनों जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही है और हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। कोमल टुटेजा ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।


भारत विकास परिषद की प्रांतीय संरक्षक डॉ. दिव्या लहरी ने बदलते सामाजिक परिवेश पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संयुक्त परिवारों के टूटने और बढ़ते अहंकार ने रिश्तों में दूरियां बढ़ा दी हैं। स्वतंत्रता की जगह स्वच्छंदता का भाव तेजी से बढ़ रहा है।

मॉडल सोनिका सिंह ने कहा कि महिलाओं का बढ़ता आत्मविश्वास समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। डॉ. शशि शर्मा ने बच्चों में संस्कारों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि जब नई पीढ़ी संस्कारी होगी, तभी समाज और राष्ट्र की बुनियाद और अधिक मजबूत होगी। इस मौके पर इशिता श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed