{"_id":"68c9c9ffeb2a43aec70e7854","slug":"occupation-of-businessmans-land-by-plowing-it-with-tractor-report-aligarh-news-c-2-1-ald1025-789970-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कारोबारी की जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई कर कब्जा, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कारोबारी की जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई कर कब्जा, रिपोर्ट
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव अमरपुर नहरा में महानगर के एक व्यापारी की जमीन के कुछ हिस्से पर कुछ लोगों ने कब्जा कर जुताई कर दी। कारोबारी ने जमीन कब्जा करने, चौथ मांगने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
बन्नादेवी क्षेत्र की सारसौल स्थिति बापूधाम कॉलोनी निवासी अमित हरकुट ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उन्होंने धीरेंद्र सिंह निवासी जेल रोड के साथ संयुक्त रूप से गांव अमरपुर नेहरा में करीब 23.5 बीघा जमीन खरीदी है, जिसका खाता संख्या 00043 खसरा संख्या 24/5, खाता संख्या 00108 खसरा संख्या 24/18, व खाता संख्या 00137 खसरा संख्या 28/3 है। जमीन लिंक रोड के किनारे स्थित है, पूरी जमीन पर उन्होंने खंभों से तारकशी करा रखी है।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि गांव अमरपुर नहरा के उदयवीर सिंह राणा व रवि कुमार के साथ चार-पांच लोगों ने 12 सितंबर की शाम करीब 6:00 बजे ट्रैक्टर से उनकी जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा कर दोबारा जोत दिया है, पूर्व में भी उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
आरोप है इनमें से कुछ लोग अनुसूचित समाज के हैं और धमकी दे रहे हैं कि तुम्हारे खिलाफ एससी एसटी एक्ट व छेड़खानी में मुकदमा लगवाकर जेल भिजवा देंगे, उक्त लोग इस तरह से जमीन पर विवाद करके चौथ मांग रहे हैं। थाना प्रभारी लोधा अंकित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है।
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, कितनी जमीन पर कब्जा किया है, पूरी जांचकर मामले में कार्रवाई की जाएगी। संजीव तोमर सीओ गभाना