फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Obesity increases due to poor lifestyle and eating habits

विश्व मोटापा दिवस: बिगड़ी जीवन शैली, खानपान से 18 फीसदी विद्यार्थी मोटापे के चंगुल में, ये करें प्रयोग

Tue, 04 Mar 2025 12:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 04 Mar 2025 12:11 PM IST
सार

महिलाओं और पुरुषों की अपेक्षा मोटापे का शिकार बच्चों की संख्या बढ़ रही है। पर्याप्त शारीरिक श्रम न करने से कैलोरी खर्च नहीं हो पाती है। शरीर में अत्यधिक चर्बी जमा हो जाती है।

विज्ञापन
Obesity increases due to poor lifestyle and eating habits
मोटापा - फोटो : Freeoik.com

विस्तार

अनियमित जीवन शैली और खान पान के चलते बड़ों के साथ बच्चों में भी मोटापा एक बीमारी के रूप में तेजी से पैर पसार रहा है। यहां तक कि 18 फीसदी विद्यार्थी मोटापे की चपेट में हैं। इसके चलते मधुमेह और हृदय रोग की संभावना भी बढ़ जा रही है। चार मार्च को विश्व मोटापा दिवस के अवसर पर यह प्रश्न विचारणीय है कि इस महामारी पर किस तरह लगाम कसी जाए।

विज्ञापन


मोटापा जीवन शैली से जुड़ी अनेक बीमारियों का शुरुआती संकेत होता है। महिलाओं और पुरुषों की अपेक्षा मोटापे का शिकार बच्चों की संख्या बढ़ रही है। पर्याप्त शारीरिक श्रम न करने से कैलोरी खर्च नहीं हो पाती है। शरीर में अत्यधिक चर्बी जमा हो जाती है। इससे धीरे-धीरे शारीरिक गतिविधियां प्रभावित होने लगती हैं।

विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि दुनिया भर में मोटापे से ग्रस्त लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। असुरक्षित जीवन शैली और अनियमित दिनचर्या मोटापे का शिकार बना रही है। विशेषकर स्कूली बच्चे इससे प्रभावित हैं। शहरी क्षेत्र में 18 प्रतिशत विद्यार्थी मोटापे से पीड़ित हैं। करीब तीन प्रतिशत विद्यार्थियों में ब्लड प्रेशर की समस्या है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मोटापे के मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है।-डॉ. विकास मेहरोत्रा, अध्यक्ष, आईएपी

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोटीन का अपने वजन के अनुसार सेवन करें। दाल, फल, अंडे, चिकन, मछली आदि से शरीर का वजन नियंत्रित रहता है। सलाद, मौसमी फलों का भरपूर मात्रा में सेवन करें। फलों में फाइबर होता है। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है। रोजाना 45 मिनट पैदल, योग और व्यायाम करें। सात से आठ घंटे की नींद लें।-ज्योति सक्सेना, डायटिशियन


ये करें प्रयोग
-साबुत अनाज जैसे गेहूं, कुट्टू, साबुत ओट्स, ज्वार, बाजरा, राई मक्का, जौ आदि को भोजन में शामिल करें
-जूस के स्थान पर साबुत फल खाना सेहत के लिए ज्यादा अच्छा है।
-नमकीन, समोसे, बिस्कुट, मोमोज की जगह मखाने, चने, बादाम का प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed