{"_id":"631f8a39536475716c25671b","slug":"now-you-will-get-the-message-of-cm-s-arrival-in-navratri-aligarh-news-ali3002345142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नवरात्र में मिलेगा सीएम के आने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नवरात्र में मिलेगा सीएम के आने का संदेश
विज्ञापन
पितृ पक्ष में शुभ कार्य न करने की मान्यता के अनुसार अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले का दौरा एक पखवाड़े के लिए टलने के संकेत हैं। अब माना जा रहा है कि पितृ पक्ष के बाद नवरात्र में मुख्यमंत्री जिले के दौरे पर आ सकते हैं। इस तरह की कोई अधिकारिक सूचना तो नहीं, मगर अधिकारियों के बीच ऐसे संकेत हैं, जिसके अनुसार परियोजनाओं में जो काम शेष रह गया था, उसे पूरा करने की कवायद जारी है।
बता दें कि अगस्त के अंत में मुख्यमंत्री के जिले के दौरे पर आने के संकेत मिले थे। इस दौरान तैयारी थी कि उनके हाथों से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बने हैबिटेट सेंटर का शुभारंभ कराया जाए। उनके आगमन को लेकर कठपुला से एएमयू तक निर्माणाधीन स्मार्ट रोड पर काम तेजी से कराया गया। राजा महेंद्र प्रताप विवि, डिफेंस कॉरिडोर की प्रगति को लेकर उन दोनों प्रोजेक्टों पर भी काम तेजी से कराया जा रहा है। मगर अभी तक मुख्यमंत्री का अंतिम कार्यक्रम नहीं मिला। इसी बीच अब पितृ पक्ष शुरू हो गए। अधिकारियों में यह संदेश है कि पितृ पक्ष में मुख्यमंत्री का दौरा नहीं लगेगा। क्योंकि इस दौरान किसी नई परियोजना का शुभारंभ नहीं हो सकेगा। संकेत ये भी हैं कि अब मुख्यमंत्री नवरात्र में आएंगे। इस तरह 15 दिन का समय मिलने पर अधिकारियों ने राहत महसूस की है, जो काम शेष रह गया है। उसे तेजी से कराया जा रहा है। प्रयास है कि मुख्यमंत्री के आगमन तक उनके द्वारा देखे जाने वाले काम फुल फिल कर लिए जाएं। इस विषय में अधिकारी खुलकर तो कुछ नहीं बता रहे। बस यही कह रहे हैं कि कार्यक्रम के आने का इंतजार है। हमारी तैयारियां जारी हैं।