{"_id":"6958234ce20da83ee901a0ad","slug":"now-you-can-travel-to-barsana-without-changing-your-vehicle-aligarh-news-c-56-1-hts1003-142666-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अब बिना वाहन बदले कर सकेंगे बरसाना का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अब बिना वाहन बदले कर सकेंगे बरसाना का सफर
Sat, 03 Jan 2026 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
श्रीधाम बरसाना जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह अच्छी खबर है। हाथरस से बरसाना के लिए शीघ्र ही एक जोड़ी बस का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालु हाथरस से बरसाना की सीधी यात्रा कर सकेंगे।
उन्हें मथुरा जाकर वाहन बदलने के झंझट से भी छुटकारा मिल जाएगा। अब तक हाथरस से बरसाना जाने वाले यात्रियों को पहले मथुरा या गोवर्धन तक जाना पड़ता था, जहां से उन्हें दूसरा साधन तलाशना होता था। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इस दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
कई बार समय पर साधन न मिलने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों या टैक्सी का सहारा लेना पड़ता था, जिससे यात्रा महंगी भी हो जाती थी। नई बस सेवा के शुरू होने से न केवल यात्रियों के समय की बचत होगी, बल्कि उनकी यात्रा भी अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगी। यह बस सेवा विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए लाभकारी साबित होगी, जो बरसाना में राधारानी के दर्शन, पर्व, त्योहार, रासलीला और अन्य धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के लिए नियमित रूप से जाते हैं।
विज्ञापन
प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मंगेश कुमार ने बताया कि बस के संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। रूट का सर्वे और समय सारिणी तय करने का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही बस के प्रस्थान और आगमन के समय की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। उम्मीद है कि यह सेवा सुबह और शाम दोनों समय श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाई जाएगी।