फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now Women will be able to come to mainstream in politics

अलीगढ़ः अब राजनीति की मुख्यधारा में आ सकेंगी महिलाएं

Wed, 20 Oct 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now Women will be able to come to mainstream in politics
रूही जुबेरी। पूर्व प्रदेश महासचिव कांग्रेस - फोटो : CITY OFFICE
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा विधानसभा चुनाव में 40 फ़ीसदी टिकट महिलाओं को दिए जाने के फैसले से स्थानीय महिला कांग्रेस नेताओं में हर्ष की लहर है। इनका कहना है कि इस फैसले से महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में आने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को वह महिलाएं, जो विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रही हैं, उनको लखनऊ बुलाया गया था। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सागर सिंह तोमर के साथ यज्ञा अग्रवाल, नन्नू मलिक, मोहसिन कुरैशी, आशीष कुमार सिंह, सुमन कुमारी, कैलाश चंद्र, भूरी देवी, सायरा बानो आदि लखनऊ पहुंचे। इस दल में शामिल महिलाओं ने जब प्रियंका गांधी की घोषणा सुनी तो उनमें हर्ष की लहर दौड़ गई। उनको विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने की उम्मीद हो चली है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव अखिलेश शर्मा ने भी प्रियंका गांधी के 40 फ़ीसदी टिकट महिलाओं को दिए जाने के फैसले की सराहना की है।
विज्ञापन

कांग्रेस महिला नेता बोलीं
- प्रियंका गांधी ने यूपी की भाजपा सरकार के खिलाफ जंग शुरू की है। महिलाएं तभी सशक्त होगी, जब उन्हें अधिकार मिलेंगे, जब उन्हें राजनीति में हिस्सेदारी मिलेगी। राजनीति में हिस्सेदारी इसी तरह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यज्ञा अग्रवाल, पूर्व सचिव महिला कांग्रेस
प्रियंका गांधी ने जो घोषणा की है, वह बहुत महत्वपूर्ण है। आमतौर से महिलाओं को राजनीति से दूर रखने की कोशिश की जाती है। लेकिन जब तक समाज की आधी आबादी राजनीति में पूरी तरह सक्रिय नहीं होगी तब तक सामाजिक परिवर्तन मुश्किल होगा।

- रूही जुबैरी, पूर्व प्रदेश महासचिव, कांग्रेस
सरकारी स्तर पर भले ही महिलाओं को आरक्षण देने के वायदे अभी तक जमीन पर न उतरे हों, अगर इच्छाशक्ति है तो महिलाओं को उनके अधिकार इस तरह भी दिए जा सकते हैं। प्रियंका गांधी का फैसला आने वाले समय में इतिहास बनाएगा।
- माया गुप्ता, कांग्रेस नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed