फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now women police will be seen in every locality... will make women aware

अलीगढ़ः अब हर मोहल्ले में दिखेगी महिला पुलिस... महिलाओं को करेगी जागरूक

Fri, 03 Dec 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Now women police will be seen in every locality... will make women aware
मिशन शक्ति अभियान के तहत अलीगढ़ सहित प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस में महिला बीट सिस्टम शुरू किया गया है। इसी क्रम में 21 अगस्त से अब तक अपने जिले में 173 महिला बीट बनाई गई हैं। इन बीटों में एक-एक महिला सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। यह बीट सिस्टम प्रभावी ढंग से काम करे, इसकी मॉनीटरिंग के लिए एसपी क्राइम रजनी को नोडल अफसर बनाया गया है। सबसे खास बात यह है कि अब महिला अपराध की किसी भी सूचना पर जब थाना पुलिस घटनास्थल पर जाएगी तो उस बीट की बीट प्रभारी सिपाही को भी साथ जाना होगा।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी बताते हैं कि महिला बीट सिस्टम लागू करने के पीछे उद्देश्य है कि किसी भी महिला अपराध पर जब पुलिस पहुंचती है तो महिला पुलिस होने पर वह बेहतर ढंग से उस विषय में जानकारी देती है। इसके अलावा बीट की महिला सिपाहियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने-अपने बीट वाले इलाके में महिलाओं को पुलिस सिस्टम, महिला सुरक्षा आदि के प्रति जागरूक करें। बताएं कि किसी भी अपराध पर किस तरह से किन नंबरों पर पुलिस से संपर्क करना है। साथ में हर बीट में महिला पुलिस को महिला मित्र बनाने हैं।
विज्ञापन

- महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस सिस्टम को मजबूत करने और महिलाओं को पुलिस से संपर्क के लिए जागरूक करने आदि के उद्देश्य से जिले में महिला बीट सिस्टम लागू किया गया है। इसकी शुरुआत के साथ बीट में महिला सिपाही पहुंचकर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
अपराजिता अभियान से जुड़कर भी चलेगा जागरूकता अभियान
एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत भी महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए बीट सिपाहियों की मदद से मोहल्लों में जागरूकता कैंपेन शुरू किया जाएगा। जल्द ही इसका शेड्यूल बनाकर कार्यक्रम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपराजिता अभियान के तहत महिलाओं को पुलिस से जोड़कर उनका मित्र बनाने में और ज्यादा आसानी होगी।

थाना वार ये हैं मोहल्ले और बीट
छर्रा के 62 मोहल्लों में 5 बीट, देहली गेट के 96 में 9, सिविल लाइंस के 102 में 8, दादों के 135 में 3, जवां के 87 में 5, खैर के 151 में 14, पालीमुकीमपुर के 87 में 5, अतरौली के 177 में 3, गोंडा के 133 में 10, हरदुआगंज के 122 में 5, इगलास के 334 में 8, पिसावा के 56 में 4, सासनी गेट के 147 में 8, बरला के 55 में 5, चंडौस के 60 में 4, गांधीपार्क के 104 में 4, लोधा के 73 में 3, बन्नादेवी के 158 में 6, गंगीरी के 84 में 5, रोरावर के 80 में 2, गोधा के 41 में 3, कोतवाली के 91 में 5, क्वार्सी के 151 में 7, मडराक के 34 में 4, टप्पल के 122 में 23, महुआ खेड़ा के 63 में 2, अकराबाद के 125 में 5, गभाना के 73 में 2 और विजयगढ़ के 61 मोहल्लों में 6 बीट बनाई गई हैं।
ये हैं सर्वाधिक बीट वाले थाने
-23 बीट टप्पल थाने में
-14 बीट खैर थाने में
-10 बीट गोंडा थाने में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed