फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now topped two women in Aligarh

अब अलीगढ़ में कटी दो महिलाओं की चोटी

Thu, 03 Aug 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 03 Aug 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
Now topped two women in Aligarh
कटी चोटी दिखाती रजनी - फोटो : Amar Ujala
और अब अलीगढ़ के गांव मांदक में दो महिलाओं की चोटी कटने की खबर ने टप्पल थाना क्षेत्र के गांवों की महिलाओं को दहशत में ला दिया है। दिन के तीन बजे घर पर झाड़ू लगाते समय एक युवती की चोटी के बाल नीचे गिरे और उसे महसूस हुआ कि जैसे किसी ने चोटी काट दी है। हालांकि आसपास कोई नजर नहीं आया।
विज्ञापन


इससे दहशत में आकर वह बेहोश हो गई। इसी गांव की एक अन्य महिला भी अचानक चोटी कटने और आसपास कोई नजर न आने पर बेहोश हो गई। बताते हैं कि मांदक गांव निवासी रौतान सिंह की बेटी रजनी (18) बुधवार को अपराह्न तीन बजे घर झाड़ू लगा रही थी, जब उसके बाल नीचे गिरे और वह बेहोश हुई।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे बेहोश और पास कटी पड़ी चोटी देखी तो घबड़ाकर शोर मचाया, जिस पर गांव वाले बड़ी संख्या में आ जुटे। काफी देर बाद रजनी को होश आया। रौतान सिंह के घर के समीप ही रहनेवाली विमलेश पत्नी स्व. चंद्रपाल बुधवार को गोबर के कंडे (उपले) बनाने के बाद घर पर हाथ साफ कर रही थीं, तभी अचानक उनके चोटी के बाल कटकर नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर विमलेश अवाक रह गई। विमलेश के अनुसार उन्होंने आवाज लगानी चाही पर आवाज नहीं निकली। दहशत में वह बेहोश हो गईं। दोनों मामलों से गांव वाले डर गए। तंत्र क्रियाओं आदि की चर्चा भी होने लगी है। लोगों में इस बात से दहशत है।

चौकी इंचार्ज ने गांव पहुंचकर ली जानकारी
ग्रामीणों ने जट्टारी चौकी को जानकारी दी तो चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार सिपाहियों के साथ गांव पहुंचे। दोनों घरों पर जाकर महिलाओं से जानकारी ली। मौके पर पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों से कहा कि इस तरह की घटना में कोई व्यक्ति लिप्त मिलता है अथवा कोई साक्ष्य मिलता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। 

मुख्यमंत्री भी गंभीर, अफवाहों पर ध्यान न दें
एसएसपी राजेश पांडेय ने कहा है कि खुद मुख्यमंत्री भी गंभीर हैं। उन्होंने मथुरा का जिक्र करते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस बात पर जोर दिया है कि यह अफवाहें फैलाने जैसा काम हो रहा है। इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यह निश्चित तौर पर माहौल बिगाड़ने जैसी कोई कोशिश है। जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी।

चोटी काटने के संदेह में मंदबुद्धि को पकड़ा
महिलाओं की चोटी काटने की अफवाह में लोगों में दहशत इस कदर बढ़ रही है कि बुधवार देर शाम कुछ लोगों ने छोटी काटने वाली की आशंका में एक मंदबुद्धि महिला को पकड़ लिया। बड़ी संख्या में लोग चोटी काटने वाली महिला को देखने के नाम पर जुट गए। महिला को पकड़कर बिठाए रखा।  पुलिस को भी खबर कर दी। कस्बे के तमाम संभ्रांत लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों ने महिला से पूछताछ की। उसके बोलचाल और पहनावे आदि से लोगों को लगा कि वह मंदबुद्धि है। पूर्वांचल क्षेत्र की महिला है, जो एक पखवाड़े से क्षेत्र में ही घूम रही है। उसके सिर पर कंघा लगा था। लोगों के अनुसार महिला किसी घुमंतू जाति से है।

चोटी काटने वाले जल्द ही पकड़े जाएंगे : डीएम 

जट्टारी के गांव मांदक में दोपहर तीन बजे एक महिला की चोटी काटे जाने का मामला सामने आया तो देखते ही देखते पूरे इलाके में दहशत फैल गई। खासतौर पर महिलाओं में इसका प्रभाव देखा गया। इस घटना के दो घंटे बाद ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए पूरे प्रदेश के अफसरों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। अलीगढ़ के मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, आईजी डा. संजीव कुमार, जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद, एसएसपी राजेश पांडेय शामिल हुए।  

जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन बातों पर खास ध्यान देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से जनमानस में अफवाहें न फैलें। अगर कोई गैंग या कुछ शरारती तत्व महिलाओं की चोटी काटने की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो उनको तत्काल पकड़ा जाए और सख्त से सख्त दंड दिया जाए।


ताकि महिलाओं में सुरक्षा का भाव हो। सीएम ने एनसीआर और मथुरा में हुई चोटी काटने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए सभी आईजी, डीआईजी, एसएसपी से इस संबंध में तत्काल सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। डीएम ने बताया कि वह स्वयं इस मामले में एसएसपी से लगातार संपर्क में हैं। ऐसे लोगों को बहुत जल्द पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जट्टारी में अगर इस तरह की घटना हुई है तो उसकी जांच कराई जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed