फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now there will be no death due to lack of oxygen in Deendayal Hospital

अब दीनदयाल अस्पताल में ऑक्सीजन के अभाव में नहीं होगी मौत

Wed, 16 Jun 2021 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no death due to lack of oxygen in Deendayal Hospital
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में अब ऑक्सीजन के अभाव में किसी मरीज की जान नहीं जाएगी। मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट चिकित्सालय में पहुंच गई है। सोमवार की रात उसका सफ ट्रॉयल भी हो गया है। यह प्लांट पेटीएम फाउंडेशन के सहयोग से लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर -अप्रैल-मई 2021- के दौरान ऑक्सीजन के अभाव में बहुत सारे मरीजों ने दम तोड़ दिया था। अलीगढ़ ही नहीं बल्कि प्रदेश एवं देश में ऑक्सीजन के अभाव में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी। उसी समय अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया था ताकि ऑक्सीजन के अभाव में किसी की जान नहीं जाए। पीटीएम फाउंडेशन द्वारा एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने का वादा किया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को तुर्की से ऑक्सीजन प्लांट पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में पहुंच गई है। इस प्लांट से प्रति मिनट 250 लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। आईसीयू एवं वार्ड के 50 बेड पर 24 घंटे आपूर्ति दी जा सकती है। बाहर से ऑक्सीजन मंगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्लांट से बच्चों के लिए प्रस्तावित आईसीयू को भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए बच्चों के लिए आईसीयू बनाए जा रहे हैं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट आ गई है। इसकी कीमत 60 लाख रुपये से अधिक है। तकनीकी विशेषज्ञ भी साथ हैं। ट्रॉयल कार्य पूरा हो गया है। इस प्लांट से 50 बेड पर 24 घंटे ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकती है।

अस्पताल में लगाए जाएंगे और दो प्लांट
पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में दो और ऑक्सीजन प्लांट लगने हैं। दोनो प्लांट निजी सहयोग से लगेंगे। सीएमएस डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि अस्पताल में दो प्लांट और लगाए जाएंगे। एक की क्षमता 570 एवं दूसरे की 333 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन आपूर्ति की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed