{"_id":"5f666b118ebc3ed63a770d02","slug":"now-the-kotdars-will-get-food-grains-from-fci-godowns-city-office-news-ali244242845","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एफसीआई के गोदामों से कोटेदार को मिलेगा खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एफसीआई के गोदामों से कोटेदार को मिलेगा खाद्यान्न
विज्ञापन
आशीष श्रीवास्तव
कोटा डीलरों की शिकायत रहती थी कि उन्हें गोदामों से घटतौली या घटिया गुणवत्ता का अनाज मिला है। इस शिकायत को दूर करने के लिए शासन में सिंगल स्टेप डिलीवरी योजना शुरू की है। इस योजना में एफसीआई के गोदामों से सीधे कोटेदार को खाद्यान्न दिया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पांच अक्टूबर से लागू होने जा रही इस योजना में एक ब्लॉक का चयन किया जाएगा। प्रयोग सफल रहने पर यह योजना पूरे जिले में लागू कर दी जाएगी। जिला स्तर पर ब्लॉक के चयन को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है।
रियल टाइम सप्लाई चैन मैनेजमेंट से खाद्यान्न वितरण
नई व्यवस्था में खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए रियल टाइम सेटिंग सप्लाई चैन मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल होगा। एफसीआई के गोदाम से ट्रक अथवा अन्य वाहन के निकलते ही डिस्पैच आईडी जनरेट होगी और संबंधित कोटेदार के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। माल प्राप्त होने के बाद कोटेदार रिसीविंग एप के माध्यम से खाद्यान्न मिलने की सूचना ओटीपी का इस्तेमाल कर देगा।
सप्लाई करने वाले वाहनों में लगेगा जीपीएस
एफसीआई से माल सप्लाई करने वाले ठेकेदारों के ट्रक समेत अन्य वाहनों में जीपीएस लगेगा। साथ ही रूट चार्ट तैयार कर दुकानों का रोस्टर भी तैयार किया जाएगा। रोस्टर के हिसाब से दुकानों में सप्लाई होगी। एफसीआई अधिकारी एक रजिस्टर में वाहन वार विवरण रखेगे।
विज्ञापन
अब तक ब्लॉक गोदामों में आता था माल
अब तक एफसीआई गोदामों से राशन खाद्यान्न पहले ब्लॉक गोदाम आता था। वहां से कोटेदार माल उठाते थे। गोदामों में मौजूद पल्लेदार या बिचौलिये परखी मारकर या अनाज में नमी पैदा कर घटतौली करते थे। कई कोटेदार भी रास्ते मे माल की कालाबाजारी से बाज नहीं आते थे।
राशन व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए सिंगल स्टेप डिलीवरी सिस्टम लागू होने जा रहा है। इस व्यवस्था में एफसीआई से सीधे कोटेदार को माल सप्लाई होगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक ब्लॉक में लागू होने जा रही व्यवस्था में ब्लॉक का चयन जल्द कर लिया जाएगा।
- चंद्रभूषण सिंह, डीएम