फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now the focus is on Panna Pramukh and booths

अलीगढ़ः अब पन्ना प्रमुख एवं बूथों पर ध्यान केंद्रित

Tue, 01 Feb 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Now the focus is on Panna Pramukh and booths
बैठक करते भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह । - फोटो : CITY OFFICE
नौ दिन बाद विधानसभा चुनाव है। भाजपा नेताओं ने अपना ध्यान पन्ना प्रमुख एवं बूथ पर केंद्रित कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक कर अब तक की तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही 5 से 7 फरवरी के बीच बूथ विजय महाअभियान चलाने का निर्देश दिया। बूथ व पन्ना प्रमुख पर सबसे अधिक जोर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह सोमवार शाम को अचानक अलीगढ़ पहुंच गए। जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में जिला चुनाव संचालन समिति, शहर एवं कोल विधानसभा संचालन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की। यह बैठक बेहद गोपनीय रखी गई। उन्होंने कहा कि 5 से 7 फरवरी के बीच बूथ विजय महा अभियान चलाया जाएगा। इसमें पन्ना प्रमुख की महत्वपूर्ण भूमिका है। पन्ना प्रमुख टोली बनाकर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। भाजपा के साथ ही दूसरी पार्टियों पर भी नजर रखेंगे। उन्होंने ‘न छूटे कोई घर, न छूटे कोई वोटर’ का नारा भी दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व 2 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। वर्चुअल रैली के पहले 15 लोगों की टोली बनाकर सेटअप तैयार कर लेना है। उन्होंने कहा कि सभी लोग चुनाव में डट जाएं। घर-घर जनसंपर्क कर सभी मतदाताओं को जागरूक करना है। चुनाव संचालन समिति के साथ ही महानगर, मंडल, वार्ड, बूथ और पन्ना प्रमुख तन-मन से चुनाव में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लगे हैं। सभी बूथ अध्यक्षों को प्रति दिन अपने बूथ पर जाकर वोटरों की लिस्ट जांच कर संपर्क करना है। चुनाव तक थकना और रुकना नहीं है। इस अवसर पर प्रभारी प्रमोद गुप्ता, प्रवासी ऋषि बंसल, विवेक सारस्वत, हेमंत राजपूत, मानवेंद्र प्रताप सिंह, वीएस पॉल, डॉ. राजीव अग्रवाल, संदेशराज वाल्मीकि, संजय शर्मा, हिमांशु शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक आज
अलीगढ़। प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह भाजपा के जिला के पदाधिकारियों के साथ प्रात: दस बजे रामघाट रोड स्थित मॉडर्न गार्डन में बैठक करेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed