फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now the app will tell where the e-bus reached

अलीगढ़ : अब एप बताएगा, कहां पहुंची ई-बस

Fri, 22 Apr 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Now the app will tell where the e-bus reached
ई-बस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए नगर विकास विभाग जल्द ‘चलो’ मोबाइल एप लॉन्च करने जा रहा है। इस एप के माध्यम से आप घर बैठे ही सिटी बस के स्टॉपेज, किराया व लोकेशन देख सकते हैं। साथ ही निर्धारित रूटों पर स्टॉपेज का रियल टाइम भी देख पाएंगे। वर्तमान में समयसारिणी के हिसाब से बसें न चलने से यात्रियों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

शहरों को बेहतर ट्रांसपोर्ट व्यवस्था से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने जिले में ई-बस सेवा योजना का शुभारंभ किया था। चार जनवरी को मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ आगमन पर ई-बसों को हरी झंडी दिखाई थी। 20 जनवरी से शहर में दो रूटों पर पांच ई-बसों को शुरू किया गया था। बाद में तीन अन्य रूटों पर विस्तार किया गया। अभी 15 ई-बसें पांच रूटों पर दौड़ रही हैं। इन बसों का किराया काफी सस्ता है, लेकिन समस्या ये है कि लोगों को पता ही नहीं चल पाता है कि संबंधित रूट पर ई-बस कब मिलेगी। इसके चलते लोग दूसरे विकल्पों का सहारा लेते हैं और उन्हें अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। इस तरह की शिकायतों को देखते हुए नगर विकास विभाग की ओर से ‘चलो एप’ लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस एप के जरिए घर बैठे ही बस का समय, रूट, स्टॉपेज, किराया सहित अन्य जानकारियां मिल जाएंगी। शहर में कुल 25 ई-बसों का संचालन होना है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से होगी मॉनिटरिंग
जल्द ही सिटी बसों की ऑनलाइन रियल टाइम मॉनिटरिंग व्यवस्था भी शुरू होने जा रही है, जिससे ई-बसों का रीयल टाइम पता लगाया जाएगा कि कौन सी बस कितने बजे, कहां से चली है और कितने बजे गंतव्य तक पहुंचेगी। बस में कितनी सवारी बैठीं और कितनी आय हुई। अभी इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। इसके चलते ई-बस सेवा घाटे में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-बसों की मॉनिटरिंग के लिए नगर विकास विभाग द्वारा चलो मोबाइल एप तैयार कराया जा रहा है। इस एप के जरिए लोग घर बैठकर ई-बसों के स्टॉपेज, किराया, समय आदि आवश्यक जानकारियां पता कर सकते हैं। इससे लोगों की परेशानी दूर होगी।
- उमेर इस्तिखार, मीडिया प्रभारी, स्मार्ट सिटी परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed