फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Rabri in ODOC

ODOC: हाथरस की रबड़ी का स्वाद चखेंगे देशवासी, शासनादेश जारी, हलवाई-कारीगर व छोटे फूड कारोबारी को मिलेगा फायदा

Thu, 07 May 2026 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 07 May 2026 02:37 AM IST
सार

एक जिला एक व्यंजन का शासनादेश भी जारी हो गया है। ओडीओपी की सफलता के बाद शुरू की गई इस योजना का मकसद हर जिले की खानपान परंपरा को पहचान देना और उसे आर्थिक गतिविधि से जोड़ना है।

विज्ञापन
Hathras Rabri in ODOC
शहर की एक दुकान पर रबड़ी तैयार करते कारीगर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पारंपरिक स्वाद अब नई पहचान के साथ देश-दुनिया में छाने की तैयारी में हैं। प्रदेश सरकार ने ‘एक जनपद एक व्यंजन’ (ओडीओसी) योजना के तहत प्रदेश के 75 जिलों के प्रमुख व्यंजनों की व्यापक मैपिंग पूरी कर ली है।

विज्ञापन


इस पहल के तहत अब देश-दुनिया के लोग हाथरस की रबड़ी का स्वाद चखेंगे। एक जिला एक व्यंजन का शासनादेश भी जारी हो गया है। ओडीओपी की सफलता के बाद शुरू की गई इस योजना का मकसद हर जिले की खानपान परंपरा को पहचान देना और उसे आर्थिक गतिविधि से जोड़ना है।
विज्ञापन


इससे प्रदेश के खानपान की विविधता को एकीकृत पहचान मिलेगी और हर जिले की अलग फूड आइडेंटिटी मजबूत होगी। इस पहल का सबसे बड़ा फायदा स्थानीय स्तर पर काम कर रहे हलवाई, कारीगर और छोटे फूड कारोबारियों को मिलेगा। पारंपरिक व्यंजनों की मांग बढ़ने से न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि छोटे व्यवसायों को भी नई मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed