{"_id":"619d3e8c98646918c0779f65","slug":"now-organ-donation-can-be-written-on-driving-license-city-office-news-ali278886188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ड्राइविंग लाइसेंस पर लिखवा सकते हैं अंगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ड्राइविंग लाइसेंस पर लिखवा सकते हैं अंगदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंगदान की शपथ लेने वाले व्यक्ति अब अपने ड्राइविंग लाइसेंस पर अंगदान का जानकारी अंकित करा सकते हैं। देहदान कर्तव्य संस्था व बाइकिंग एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स फाउंडेशन की अपील पर अब ऑनलाइन सुविधा हो गई है, जिसके तहत देहदान कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष डॉ. एसके गौड़ ने अपने ड्राइविंग लाइसेंस पर अंगदान की जानकारी अंकित करवा ली है।
पांच महीने पहले दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर मांग की थी कि अंगदान के इच्छुक चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस पर जानकारी अंकित की जाए। कोई हादसा होने पर अगर चालक कोमा में जाता है अथवा उसकी मौत हो जाती है तो कम से कम समय में उसके अंग किसी अन्य शरीर में प्रत्यारोपण कर लिए जाएं। इन अंगों का लाभ जरूरतमंदों को जल्द मिल सकेगा। पांच महीने बाद यह मांग पूरी हो गई है। अब ड्राइविंग लाइसेंस का ऑनलाइन आवेदन करते समय अंगदान की घोषणा करने वाला व्यक्ति अंगदान-हां की जानकारी अंकित करवा सकता है। देहदान कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष डॉ. एसके गौड़ ने अंगदान लिखा अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया है। अलीगढ़-हाथरस के आरआई संतोष कुमार ने बताया कि साफ्टवेयर में ऑनलाइन आवेदन करते समय एक विकल्प पूछा जाएगा कि आवेदक अंगदान करना चाहता है या नहीं। अगर इस विकल्प का उत्तर हां में दिया जाएगा तो अंगदान लिखा हुआ ड्राइविंग लाइसेंस जारी हो जाएगा।