{"_id":"5ede4b6e8ebc3e904c79997c","slug":"now-more-responsibility-of-people-in-unlocked-forest-take-precautions-yourself-ssp-city-office-news-ali23561794","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक वन में अब लोगों की जिम्मेदारी अधिक, स्वयं सावधानी बरतें: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक वन में अब लोगों की जिम्मेदारी अधिक, स्वयं सावधानी बरतें: एसएसपी
विज्ञापन
एसएसपी मुनिराज जी
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉक डाउन के बाद अब अनलॉक वन शुरू हो चुका है। ऐसे में सावधानी बरतने की अब और ज्यादा जरूरत है। 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग घर से बाहर बिल्कुल न निकलें। साथ ही बहुत छोटे बच्चे भी घर से न निकलें। यह बात सोमवार को अमर उजाला के फेसबुक लाइव में एसएसपी मुनिराज जी ने कहीं। उन्होंने कहा कि सोमवार से सभी धर्म स्थल श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं, लेकिन नियमों के साथ ही श्रद्धालु इन धर्म स्थलों में प्रवेश कर पाएंगे।
उन्होंने बताया कि पांच व्यक्तियों से अधिक को धर्मस्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य होगा और प्रवेश से पहले हाथों को सैनिटाइज करना होगा। प्रतिमा को छू नहीं सकते। प्रसाद आदि पर मनाही है। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते व्यवसायिक गतिविधियां शुरू कर दी गई थीं। सभी होटल रेस्टोरेंट संचालकों के साथ बैठक की गई है। सोमवार से होटल रेस्टोरेंट भी अपनी सेवाएं दे सकेंगे, लेकिन नियम और शर्तें उन पर लागू हैं। उन्होंने कहा कि जनता की जिम्मेदारी इस समय और बढ़ जाती है। महामारी से बचने के लिए वह स्वयं ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। बिना वजह घर से न निकलें। जब भी घर से निकले तो पूरी सुरक्षा और सावधानी के साथ निकलें।
उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रही है। जो लोग बिना मास्क के घूमते हुए देखे जा रहे हैं, पहले उनको चेतावनी दी जा रही है। इसके बाद भी अगर उनकी कार्यशैली में बदलाव नहीं आ रहा है तो फिर उन्हें आर्थिक रूप से दंडित किया जा रहा है। लेकिन सबसे अच्छा तरीका यही है कि लोग स्वयं अपनी जिम्मेदारी को समझें और इस महामारी से बचें। अपने परिवार को सुरक्षित रखें। हम लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं। इसमें सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।