फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now millions worth mobiles stolen from mobile shop by putting on masks

अलीगढ़ः अब मास्क लगाकर मोबाइल शॉप से लाखों की चोरी, व्यापारियों में आक्रोश

Sat, 19 Sep 2020 03:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
Now millions worth mobiles stolen from mobile shop by putting on masks
समद रोड स्थित मोबाइल शोरूम में लाखों की चोरी ... - फोटो : अमर उजाला

महानगर में सक्रिय बदमाशों ने फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाश सिविल लाइंस के समद रोड की एक मोबाइल शॉप से 22 लाख रुपये कीमत के 88 मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई और व्यापारियों में आक्रोश पैदा हो गया। पुलिस जांच में सीसीटीवी में मास्क लगाए तीन बदमाश कैद हुए हैं, जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने भी पहुंचकर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस के हरिओम नगर निवासी देवाशीष पुत्र प्रसून कुमार की मंगलम कांप्लेक्स समद रोड पर किंग मोबाइल के नाम से दुकान है। शुक्रवार सुबह जब वह रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा नजर आया और ताले भी टूटे पड़े थे। यह देखकर उनके होश उड़ गए और अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे ज्यादातर मोबाइल गायब थे। दुकान स्वामी देवाशीष के अनुसार चोर करीब 88 मोबाइल ले गए हैं। जिनकी कीमत करीब 22 लाख रुपये है।
विज्ञापन


इस खबर पर सिविल लाइंस पुलिस के साथ-साथ एसपी सिटी अभिषेक भी पहुंच गए। घटनास्थल का मुआयना करते हुए सीसीटीवी चेक किए। जिसमें तीन बदमाश कैद हुए हैं। जो मास्क लगाए हुए हैं। हुलिया आदि के आधार पर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी सिटी ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। इधर, इस घटना को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गश्ती लैपर्ड-पीआरवी निलंबित, थानेदार की होगी जांच
महानगर के सबसे प्रमुख सेंटर प्वाइंट चौराहे से सटे समद रोड की मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी पर एसएसपी ने गश्ती पुलिस की जवाबदेही को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। एक तरफ जहां रात में ड्यूटी पर तैनात लैपर्ड व पीआरवी कर्मियों को निलंबित कर दिया है और इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एसएसपी मुनिराज जी ने सेंटर प्वाइंट चौराहे पर तैनात लैपर्ड-78 के सिपाही सचिन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और साथी होमगार्ड मनोहर सिंह को ड्यूटी से हटाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट होमगार्ड को लिखा है। इसके अलावा इस इलाके की गश्ती पीआरवी 719 के सिपाही प्रिंस कुमार, महिला सिपाही छवि त्यागी को निलंबित कर दिया गया है और पीएसी 38 से यहां पीआरवी पर संबद्ध चालक योगेंद्र के निलंबन की संस्तुति कमांडेंट के लिए की गई है। इन पर कार्रवाई को लेकर कहा गया है कि रात से सुबह तक इनकी इस इलाके में गश्ती ड्यूटी रही। फिर भी शहर के इस मुख्य बाजार में चोरी हो गई और किसी को भनक तक नहीं लगी। वहीं इंस्पेक्टर सिविल लाइंस व चौकी प्रभारी सेंटर प्वाइंट एसआई सौरभ शर्मा के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed