फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now milk, fruit, vegetable grocery shops will open from seven to 11 in the morning and from four to seven in the evening

अब सुबह सात से 11 और शाम चार से सात बजे तक खुलेंगी दूध, फल, सब्जी किराना की दुकान

Sun, 06 Jun 2021 01:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Now milk, fruit, vegetable grocery shops will open from seven to 11 in the morning and from four to seven in the evening
कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए लागू साप्ताहिक बंदी के विषय में शनिवार को समय परिवर्तन का आदेश डीएम की ओर से जारी किया गया। अब साप्ताहिक बंदी यानी शनिवार और रविवार को होने वाली बंदी के दिन बाजार सुबह सात से 11 और शाम को चार से सात बजे के बीच खुलेगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की स्थिति को लेकर डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वैक्सीन की प्रगति बढ़ाने के लिए समस्त उप जिलाधिकारी अपने स्तर पर संबंधित चिकित्सा अधीक्षक के साथ बैठक कर अपनी तहसील के प्रत्येक ग्राम में नियमानुसार वैक्सीन लगवाएंगे। इस कार्य में समस्त ग्राम प्रधानों को सक्रिय कर व्यापक मात्रा में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके साथ ही डीएम ने निर्देश दिए कि साप्ताहिक बंदी के दौरान फल, दूध, सब्जी व किराना की दुकानों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए प्रात: 07 बजे से 11 बजे तथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक खोला जाएगा। दुकानों पर प्रत्येक दशा में मास्क, हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाए। बिना मास्क वाले ग्राहकों को कोई सामान बिक्री न की जाए। दुकानों पर किसी भी स्थिति में भीड़भाड़ न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाना जाए। इधर, शराब प्रकरण को लेकर गठित कमेटी को सक्रियता से कार्य करते हुए सख्त कार्रवाई करे। उप श्रमायुक्त एवं सहायक श्रमायुक्त जनपद में स्थापित भट्टों पर स्वयं पहुंचकर जांच करते हुए जांच आख्या प्रतिदिन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed