{"_id":"6071f8368ebc3eda746c0335","slug":"now-get-permission-to-shoot-film-by-online-city-office-news-ali2608002107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फिल्म बंधु पोर्टल से मिलेगी शूटिंग की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फिल्म बंधु पोर्टल से मिलेगी शूटिंग की अनुमति
विज्ञापन
अब प्रदेश में फिल्मों, टीवी सीरियल की शूटिंग की अनुमति फिल्म बंधु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ली जा सकेगी। इसके लिए फिल्म निर्माता एवं निर्देशक को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। फिल्म बंधु उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने नौ अप्रैल को जारी निर्देश में कहा है कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत ये परिवर्तन किया गया है ताकि अधिक से अधिक फिल्मों और सीरियल की शूटिंग उत्तर प्रदेश में हो सके।
गौर हो कि नोएडा में फिल्म सिटी की स्थापना के एलान के बाद से प्रदेश सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है कि फिल्म उद्योग को प्रदेश में बढ़ावा दिया जा सके। बीते फरवरी में धनीपुर हवाई पट्टी में मशहूर फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपनी फिल्म अटैक की शूटिंग की थी। इसके लिए जॉन के प्रोडक्शन हाउस ने जनवरी में प्रदेश सरकार से शूटिंग की अनुमति मांगी थी। एक महीने बाद फरवरी में अनुमति मिली। प्रदेश सरकार ने शूटिंग में अनुमति को अब आनलाइन कर दिया है।
जिला स्तर पर सिंगल विंडो व्यवस्था पहले ही लागू थी। जिला स्तर पर जिलाधिकारी फिल्म प्रमोशन एंड फेसिलिटेशन कमेटी के अध्यक्ष है। जिला सूचना अधिकारी इसके नोडल अधिकारी हैं, जो जिलाधिकारी के माध्यम से एनओसी और पूर्ण प्रमाण पत्र जारी कराएंगे। अटैक से पहले भी अलीगढ़ में कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है, जिसमें मेरे महबूब, नई उम्र की नई फसल, अलीगढ़, मजाज, बृज भूमि और लल्लूराम जैसी कई फिल्में शामिल हैं।