फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now gathering evidence against kidnappers

अब अपहरण करने वाले गैंग के खिलाफ साक्ष्य जुटाना शुरू

Sun, 07 Feb 2021 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Now gathering evidence against kidnappers
क्वार्सी क्षेत्र की साक्षी विहार कॉलोनी से फिरौती के लिए होम्योपैथी डॉक्टर को अगवा करने वाले गैंग के खिलाफ पुलिस ने साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस के अनुरोध पर न्यायालय ने इस गैंग के दो सदस्यों का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दिया है। पुलिस इन दो आरोपियों को रविवार सुबह से 24 घंटे के रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

28 जनवरी को अगवा डॉक्टर को बदमाशों ने पुलिस दबाव में 31 जनवरी को छोड़ दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने इस अपहरण में शामिल रहे पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब इस कांड में शामिल मास्टर माइंड मोहित चौधरी निवासी शंकर विहार कॉलोनी, क्वार्सी व अनुकल्प चौहान निवासी नदरई गेट कासगंज का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा। अभियोजन अधिकारी अच्छेलाल के अनुसार, सीजेएम न्यायालय में दिए आवेदन में पुलिस ने बताया कि साक्ष्यों की मजबूती के लिए कुछ तथ्यों पर पूछताछ होनी है। साथ में डॉक्टर का मफलर, चश्मा बरामद करना है और उस स्थान का नक्शा भी बनाना है, जहां डॉक्टर को रखा गया था। चूंकि इस कांड में मोहित मास्टर माइंड है और अनुकल्प ने ही डॉक्टर को बंधक बनाकर रखने के ठिकाने का इंतजाम कराया था। न्यायालय ने रविवार सुबह 11 बजे से अगले 24 घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर दिया है। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार पुलिस टीम जेल से लेकर पूछताछ के आधार पर उनकी निशानदेही से सामान बरामद करेगी और बंधक बनाकर रखने वाले स्थान का नक्शा भी बनाएगी।
विज्ञापन

वायस का भी कराया जाएगा मिलान
आरोपियों द्वारा फिरौती की रकम वसूली के लिए डॉक्टर की पत्नी के मोबाइल पर जितनी बार भी कॉल किया है, उसकी वायस रिकार्डिंग मौजूद है। रिमांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपराधियों की वायस का मिलान उस रिकार्डिंग से कराया जाएगा। इसके लिए न्यायालय से मंजूरी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यह घटना पुलिस ने चुनौती के रूप में स्वीकारी थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब मजबूत साक्ष्य संकलित करने पर काम चल रहा है। इसी क्रम में रिमांड मांगा गया है और फिर वायस मिलान की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी।-मुनिराज जी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed