फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now Gandhi Park will improve, entry fee will be five rupees

अब गांधी पार्क सुधरेगा, प्रवेश पर पांच रुपये शुल्क लगेगा

Wed, 28 Sep 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:03 AM IST
सार

इस दौरान गांधी पार्क में लोगों से बातचीत के बाद पथवे को दुरुस्त कराने, टूटी टाइल्स बदलवाने, पेयजल आपूर्ति, वाटर कूलर, शौचालय आदि दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।साथ ही, सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड की तैनाती, पेड़ पौधों की छंटाई, बेवजह असामाजिक तत्वों पर रोक, रंगाई पुतला सफाई, निर्धारित समय के बाद प्रवेश पर प्रतिबंध, प्रवेश शुल्क 5 रुपये निर्धारित करने के निर्देश मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र व सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव को दिए। उन्होंने गांधी पार्क का कामकाज दो अक्तूबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।जलभराव वाले इलाकों में दवा छिड़काव शहर के जलभराव वाले इलाकों में मंगलवार को भी दवा का छिड़काव नगर निगम की टीमें करती रहीं। साथ में आय के जरिये बढ़ाए जाएं।कागजों में सफाई करने वाले नगर निगम को भीड़ जुटाने पर मिला तमगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित स्वच्छता लीग में अलीगढ़ को तमगा मिला है।

विज्ञापन
Now Gandhi Park will improve, entry fee will be five rupees

विस्तार

महानगर का गांधी पार्क अब सुधरेगा और इसमें प्रवेश पर पांच रुपये शुल्क लगेगा। यह फैसला मंगलवार सुबह पार्क के निरीक्षण के लिए पहुंचे नगर आयुक्त अमित आसेरी ने लोगों से बातचीत के बाद लिया और जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान तय किया गया कि पार्क में दो अक्तूबर तक जरूरत के काम कराए जाएं। सुरक्षा के इंतजाम भी किए जाएं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने सुबह गांधी पार्क व आंबेडकर पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान गांधी पार्क में लोगों से बातचीत के बाद पथवे को दुरुस्त कराने, टूटी टाइल्स बदलवाने, पेयजल आपूर्ति, वाटर कूलर, शौचालय आदि दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही, सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड की तैनाती, पेड़ पौधों की छंटाई, बेवजह असामाजिक तत्वों पर रोक, रंगाई पुतला सफाई, निर्धारित समय के बाद प्रवेश पर प्रतिबंध, प्रवेश शुल्क 5 रुपये निर्धारित करने के निर्देश मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र व सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव को दिए। इसी तरह उन्होंने आंबेडकर पार्क का निरीक्षण किया। वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने गांधी पार्क का कामकाज दो अक्तूबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव वाले इलाकों में दवा छिड़काव
शहर के जलभराव वाले इलाकों में मंगलवार को भी दवा का छिड़काव नगर निगम की टीमें करती रहीं। इस दौरान चारों जोनों में टीम बनाकर यह छिड़काव किया गया। इस दौरान टीमें अपने अपने इलाके में देर शाम तक काम करती रहीं।
नगर निगम तलाशेगा ऑनलाइन आय का जरिया
नगर निगम अब ऑनलाइन आय के जरिये तलाशेगा। इस संबंध में नगर आयुक्त ने मंगलवार को कर संबंधी बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने साफ कहा कि गृहकर वसूली शत प्रतिशत की जाए। इसके अलावा अन्य जो भी कर हैं, उन्हें वसूलने पर टीमों को लगाया जाए। इस दौरान ऑनलाइन माध्यम भी शुरू किया जाए। साथ में आय के जरिये बढ़ाए जाएं।
कागजों में सफाई करने वाले नगर निगम को भीड़ जुटाने पर मिला तमगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित स्वच्छता लीग में अलीगढ़ को तमगा मिला है। प्रदेश के तीन जिलों अलीगढ़, प्रयागराज व मेरठ को यह सम्मान मिला है। खास बात है कि इस लीग में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 17 सितंबर को रैलियां आयोजित कर लोगों को जोड़ने, जागरूकता अभियान चलाने पर यह सम्मान मिला है।

नगर निगम प्रवक्ता के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत देश भर में कचरा मुक्त शहरों की यह लीग आयोजित की गई। जिसमें आवेदन भी मांगे गए थे। इसमें लोगों को जोड़ने, जागरूकता कैंपेन चलाने आदि की प्रतियोगिताएं रखी गई थीं। बेशक अपना शहर गंदगी से अटा रहता है। मगर इस लीग में प्रदेश के तीन शहरों में अपने शहर को भी सम्मान मिला है। बता दें कि इस आयोजन के तहत अलीगढ़ में तीन रैलियां 17 सितंबर को निकालकर शहर भर के लोगों को जोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed