{"_id":"6333437d18489602696bfb05","slug":"now-gandhi-park-will-improve-entry-fee-will-be-five-rupees-city-office-news-ali3013672114","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड के नाम पर वसूली, पोस्ट मास्टर व डाक सहायक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड के नाम पर वसूली, पोस्ट मास्टर व डाक सहायक निलंबित
सार
कोतवाली नगर क्षेत्र के सराय कावा, तुर्कमानगेट की एक महिला अपने दो बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए कई दिन से भटक रही थी। इसके बाद भी उसका आधार कार्ड नहीं बनाया गया और उसे डांट-डपटकर भगा दिया गया। मंगलवार को वरिष्ठ प्रवर डाक अधीक्षक सुमित गाट ने रसलगंज डाकघर की पोस्ट मास्टर रुक्मणि देवी एवं डाक सहायक सोनम सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विस्तार
रसलगंज स्थित डाकघर में आधार कार्ड बनाने के नाम पर हो रही अवैध वसूली की शिकायत जांच में सही मिली है। इस पर वरिष्ठ प्रवर डाक अधीक्षक सुमित गाट ने पोस्ट मास्टर एवं डाक सहायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा, अनियमितताओं के आरोप में एक शाखा पोस्ट मास्टर एवं हाथरस के एक पोस्टमैन को भी निलंबित कर दिया है।
जनहित मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पांडेय ने नौ सितंबर को वरिष्ठ प्रवर डाक अधीक्षक से शिकायत की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि रसलगंज डाकघर में आधार कार्ड बनाने के नाम पर लोगों से 500-500 रुपये की वसूली हो रही है। कोतवाली नगर क्षेत्र के सराय कावा, तुर्कमानगेट की एक महिला अपने दो बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए कई दिन से भटक रही थी।
उसके ही मोहल्ले के एक युवक ने रुपये लेकर उसे डाकघर भेजा था। इसके बाद भी उसका आधार कार्ड नहीं बनाया गया और उसे डांट-डपटकर भगा दिया गया। इसके बाद उन्होंने महिला के साथ डाकघर में जाकर पता किया तो जानकारी हुई कि दलालों के माध्यम से रुपये लेकर यहां आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसमें एक निजी कर्मचारी भी शामिल है।
विज्ञापन
विनोद पांडेय सुबूत के तौर पर निजी कर्मचारी द्वारा पैसे लेना स्वीकार करने का एक वीडियो भी उपलब्ध कराया गया। इस शिकायत की जांच कराई गई तो साक्ष्य एवं गवाहों के बयानों के आधार पर आरोप सही पाए गए। नियमानुसार, नया आधार कार्ड बनाने का कोई शुल्क नहीं लिया जा सकता है।
मंगलवार को वरिष्ठ प्रवर डाक अधीक्षक सुमित गाट ने रसलगंज डाकघर की पोस्ट मास्टर रुक्मणि देवी एवं डाक सहायक सोनम सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वरिष्ठ प्रवर डाक अधीक्षक ने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि आधार कार्ड बनाने के नाम पर यदि किसी भी डाकघर में अवैध वसूली की जा रही है तो तत्काल उसका वीडियो, ऑडियो आदि साक्ष्य उपलब्ध कराएं तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ पृथक से विभागीय कार्यवाही की जा रही है।
हाथरस का पोस्टमैन और शाखा पोस्ट माटर निलंबित
वरिष्ठ प्रवर डाक अधीक्षक सुमित गाट ने हाथरस के पोस्टमैन शशिकांत को स्पीड पोस्ट एवं अन्य डाक सेवाओं के नाम पर बिना डाक वितरित किए ही उसे गलत रिपोर्ट लगाकर वापस भेज देने के आरोप में निलंबित किया गया है। इसके अलावा एक शाखा पोस्ट माटर को भी अनियमिताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।