फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now four mini municipal corporations formed in the city

Aligarh News: अब शहर में बनेंगे चार मिनी नगर निगम, होंगे चार जगहों पर अलग-अलग कार्यालय, उनमें ये होंगे काम

Fri, 19 May 2023 04:48 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 19 May 2023 04:48 AM IST
सार

शहर का सीमा क्षेत्र और आबादी बढ़ने से काम बढ़ा है। ऐसे में जनता की जरूरत को पूरा करने के लिए शहर को चार जोन में बांटकर मिनी कार्यालय बनाए जा रहे हैं। हर कार्यालय पर नगर निगम से जुड़ी हर समस्या का समाधान होगा। अभी यह तय नहीं है कि वहां सिर्फ एक नोडल अफसर बैठेगा या फिर सभी विभागों से जुड़े एक-एक कर्मचारी बैठेंगे।

विज्ञापन
Now four mini municipal corporations formed in the city
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम सीमा विस्तार के बाद दस लाख से अधिक की आबादी होने और क्षेत्रफल बढ़ने पर शहर में चार मिनी नगर निगम दफ्तर खोले जाने की तैयारी है। इस दिशा में नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। जिससे लोगों को अपने काम के लिए नगर निगम तक चक्कर न लगाने पड़ें। शहर को चार जोन में बांटकर जोन मुख्यालय संचालित कराए जाएंगे। जहां नगर निगम से जुड़े हर काम हो सकेंगे। इसके लिए चार कार्यालय तैयार कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन


नगर निगम को चार जोन में इस तरह बांटा जा रहा है। शहर के अंदर के हिस्से को जोन-1 में रखा गया है। जिसका मुख्यालय नगर निगम परिसर में ही होगा। दूसरा जोन सारसौल से आगे एलमपुर में बन रहा है। वहां नगर निगम के पुराने भवन में इसका काम शुरू करा दिया गया है। तीसरा जोन मुख्यालय सासनी गेट इलाके में होगा, जिसके लिए अभी स्थान की तलाश जारी है। चौथा मुख्यालय क्वार्सी के जॉफरी ड्रेन पर बनेगा। चारों जोन दफ्तरों के लिए स्मार्ट सिटी से 3.7 करोड़ रुपया बजट तय किया गया है, जल्द इसका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


शहर का सीमा क्षेत्र और आबादी बढ़ने से काम बढ़ा है। ऐसे में जनता की जरूरत को पूरा करने के लिए शहर को चार जोन में बांटकर मिनी कार्यालय बनाए जा रहे हैं। हर कार्यालय पर नगर निगम से जुड़ी हर समस्या का समाधान होगा। अभी यह तय नहीं है कि वहां सिर्फ एक नोडल अफसर बैठेगा या फिर सभी विभागों से जुड़े एक-एक कर्मचारी बैठेंगे। इस पर जल्द निर्णय होगा। चारों मुख्यालय बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है।-सुरेश चंद्र, मुख्य अभियंता नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तीन काम के जल्द कराए जाएंगे उद्घाटन

स्मार्ट सिटी के तीन काम लगभग पूरे हो गए हैं। इनमें जवाहर पार्क का सौंदर्यीकरण, स्मार्ट रोड का निर्माण और अचलताल का सौंदर्यीकरण शामिल है। इस विषय में मुख्य अभियंता बताते हैं कि काम लगभग पूर्ण हो गए हैं। इनके विषय में जल्द शासन को सूचना भेजी जाएगी। वहां से समय या जैसा भी निर्देश मिलेगा, उसके अनुसार इनके उद्घाटन कराए जाएंगे।

यहां होंगे कार्यालय

  • एक जोन का मुख्यालय नगर निगम परिसर में
  • एक एलमपुर में
  • एक सासनी गेट में 
  • एक क्वार्सी में 


ये होंगे इंतजाम

  • किसी भी आम शहरी को अपने जोन मुख्यालय पर मिलेगी नगर निगम की हर सुविधा
  • जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर बिजली, पानी, सडक़, सफाई आदि की शिकायत होंगी दर्ज
  • हर जोन मुख्यालय पर विभागवार स्टाफ तैनाती को लेकर अभी नहीं हो पाया है अंतिम निर्णय


ये बन रहे भवन

  • जोन-1-शहर के अंदर के लिए नगर निगम मुख्यालय में ही तैयार हो रहा है दफ्तर
  • जोन-2-एलमपुर जोन का मुख्यालय वहां एक नगर निगम बिल्डिंग में हो रहा तैयार
  • जोन-3-सासनी गेट जोन के लिए एक दो दिन में जमीन फाइनल कर कराएंगे तैयार
  • जोन-4-क्वार्सी जोन का मुख्यालय जॉफरी ड्रेन पर 3.7 करोड़ से बनवाने की है तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed