फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eight months old baby returns home after recovering from corona virus in JN Medical college

अलीगढ़: अस्पताल में कोरोना को पटखनी दे रहे हैं बच्चे, अब अब आठ महीने का मासूम ठीक होकर आया घर

Tue, 02 Jun 2020 01:42 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Eight months old baby returns home after recovering from corona virus in JN Medical college
कोरोना को हराकर घर लौटा मासूम - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में अब बच्चे कोरोना वायरस को पटखनी दे रहे हैं। सोमवार को यहां भर्ती एक आठ महीने के बच्चे ने कोरोना को हराकर अपने घर वापसी की। इसके अलावा एक डेढ़ साल की बच्ची ने भी कोरोना को धूल चटा दी।

विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया जिस आठ महीने के बच्चे ने कोरोना वायरस को मात दी है, वह अलीगढ़ जिले का अब तक का सबसे कम उम्र का कोरोना वॉरियर है। 
विज्ञापन


यह बच्चा तुर्कमान गेट क्षेत्र का रहने वाला है और जो डेढ़ साल की बच्ची ठीक हुई है, वह शाहजमाल क्षेत्र की रहने वाली है। सोमवार को इन बच्चों को वहां के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ने तालियां बजाकर रवाना किया। इस तरह जेएन मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 वार्ड से अब तक 29 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज में अब करोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए आए सैंपल की संख्या 14000 के पार पहुंच गई है। जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक 14383 सैंपल जांच के लिए आ चुके हैं। इसमें से 294 सैंपल अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह पॉजिटिव पाए जाने वाले सैंपल की संख्या भी 300 के पास पहुंचने वाली है। रविवार को भी 260 सैंपल की जांच की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed