फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Now dengue fever spread in Panhera, two died

अलीगढ़: पनेहरा में फैला डेंगू-बुखार, दो की मौत

Fri, 22 Sep 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 22 Sep 2023 12:38 AM IST
सार

गांव पनेहरा निवासी इलमा (17) वर्ष पुत्री जहीर खां नवोदय स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। इलमा को कई दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने उसे चिकित्सक को दिखाया तो डेंगू की पुष्टि हुई। उसके बाद उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Now dengue fever spread in Panhera, two died
अतरौली में स्वास्थ्य टीम के साथ बैठक करते एसडीएम - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव पनेहरा में डेंगू और बुखार फैलने से कई लोग बीमार हैं। डेंगू से पीड़ित एक छात्रा की जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की मौत डेंगू से हुई या बुखार से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव पनेहरा निवासी इलमा (17) वर्ष पुत्री जहीर खां नवोदय स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। इलमा को कई दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने उसे चिकित्सक को दिखाया तो डेंगू की पुष्टि हुई। उसके बाद उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गांव के फराकत खां (47) पुत्र जावेद जमील खां को बृहस्पतिवार को बुखार आया था और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इससे गांव में डर का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में नहीं रहते डाॅक्टर, प्राइवेट में भर्ती
गांव पनेहरा के जावदे खां ने बताया कि अतरौली में कहने को 100 शैया युक्त संयुक्त चिकित्सालय बना हुआ है। लेकिन यह सिर्फ दो बजे तक ही मरीजों को दवा देने के लिए है। इमरजेंसी के लिए नहीं। बुधवार को गांव के कई लोगों को बुखार आने पर शाम के वक्त अतरौली के 100 शैया युक्त अस्पताल में पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सक मौजूद नहीं थे। इससे गांव के कई लोगों को निजी अस्पतालों व अलीगढ़ जेएन मेडिकल कॉलेज में ले जाकर भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैमूर खां पुत्र जावेद खां डेूंग पीड़ित हैं। वह अलीगढ़ में मैक्सफोर्ट अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं आकिल पुत्र बबलू, नन्नू, असलम पुत्र छोटे खां व भूरी बेगम पत्नी छोटे अतरौली के पाली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा जुबैर खां पुत्र रहीस खां, मैनाज बेगम, फुरकान, मुनेश पुत्र फूलबाबू अलीगढ़ के जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती हैं।
 

तहसील टास्क फोर्स का गठन, चलेगा विशेष अभियान

संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता अभियान के तहत तहसील टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसमें डेंगू, मलेरिया, बुखार आदि रोगों की रोकथाम कैसे करें और क्या सावधानी बरतें इसके लिए जन जागरूकता अभियान तीन से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 16 से 31 अक्टूबर तक घर-घर दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर एसडीएम अनिल कटियार व सीओ मोहसिन खां ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बैठक की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल में वाहन चोरी व अवंतीबाई चौराहे पर लगने वाले जाम से मरीजों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया।

पनेहरा में किशोरी की मौत मेडिकल कॉलेज में हुई है। फराकत खां की मौत हार्टअटैक से हुई है। गांव में बुखार फैलने की सूचना मिली है। टीम भेजकर मरीजों की जांच व दवाएं दी जा रही हैं। टीम लगातार गांव में कैंप करेगी।- डॉ. खालिद, सीएचसी प्रभारी


डेंगू पीड़ित महिला की मौत
दादों क्षेत्र के गांव नगला लामी में बुधवार को डेंगू पीड़ित महिला की मौत हो गई। गांव निवासी अंजलि (26) पत्नी सिंटू कुमार की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उनको आनन-फानन आलमपुर चौराहा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। बृहस्पतिवार की दोपहर हालत गंभीर होने पर परिजन उसे छर्रा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने अप्रशिक्षित चिकित्सक के इलाज से मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पांच साल पहले शादी हुई थी। उसने अपने पीछे एक बेटा व एक बेटी को बिलखते छोड़ा है। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed