{"_id":"63cd66a9fff729688e21eafe","slug":"now-aligarh-exhibition-start-from-30-january-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Exhibition: अब 29 नहीं 30 से शुरू होगी नुमाइश, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना कर सकते हैं उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Exhibition: अब 29 नहीं 30 से शुरू होगी नुमाइश, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना कर सकते हैं उद्घाटन
Sun, 22 Jan 2023 10:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 22 Jan 2023 10:10 PM IST
सार
29 नहीं अब 30 जनवरी को अलीगढ़ नुमाइश का उद्घाटन होगा। उद्घाटन के लिए प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, अभी उनके कार्यक्रम पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
अलीगढ़ नुमाइश गेट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का 29 नहीं अब 30 जनवरी को उद्घाटन होगा। उद्घाटन के लिए प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, अभी उनके कार्यक्रम पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
प्रशासन ने अपने स्तर से उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। समारोह में अतिथियों को आमंत्रण पत्र देने के साथ ही साज-सज्जा एवं अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ठंड कम होने से नुमाइश की तैयारियों ने भी जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
पहली बार होगा लेजर शो एवं रामायण नृत्य वाटिका
नुमाइश में पहली बार लेजर शो एवं रामायण नृत्य वाटिका का भी आयोजन होगा। प्रशासन ने उद्घाटन कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। नुमाइश प्रभारी एवं एडीएम सिटी मीनू राणा ने बताया कि इस बार आयोजन खास होगा। उद्घाटन समारोह दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है। पहले 29 जनवरी से इसका शुभारंभ होना था। अब 30 जनवरी को होगा। मुख्य समारोह कृष्णांजलि सभागार में होगा। जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अशोक हांडा की नाइट 14 फरवरी को प्रस्तावित की गई है। नुमाइश में पहली बार राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिविर लगाकर उसका मॉडल भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन