फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Notice to six people of health department including deputy CMO, ACMO

डिप्टी सीएमओ, एसीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के छह लोगों को नोटिस

Tue, 11 Aug 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Notice to six people of health department including deputy CMO, ACMO
कोरोना काल में भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे स्वास्थ्य विभाग को डीएम ने सोमवार को कड़े तेवर दिखाते हुए डिप्टी सीएमओ, एसीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के छह लोगों को नोटिस थमा दिया है। दो दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सोमवार समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बताया कि कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी के अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा चार अगस्त को एक कोविड-19 से संक्रमित मरीज का डाटा पोर्टल पर अपडेट न होने के कारण चार दिन तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में तैनात रवि कुमार मित्तल, तरुण कुमार एवं सुमित का स्पष्टीकरण दीनदायल के सीएमएस को प्राप्त कर डीएम कार्यालय को देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही डाटा एंट्री मैनेजर पुष्पेंद्र शर्मा भी इसी संबंध में सीएमओ को नोटिस का जवाब देेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में सैंपलिंग न किए जाने एवं दैैनिक समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने के चलते डीप्टी सीएमओ डा. दुर्गेश एवं डीएसओ पोर्टल के अपडेट न होने पर एसीएमओ डा. अनुपम भास्कर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह दोनों अधिकारी सीएमओ को अपना जवाब दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही सीएमओ कार्यालय में तैनात एसटीएस सलीम अहमद अग्रिम आदेशों तक प्राथमिक संपर्कियों की ट्रेसिंग से संबंधित कार्य करेंगे। महामारी विशेषज्ञ डा. शोएब अंसारी होम आइसोलेशन व उनके पोर्टल का काम देखेंगे। वहीं, डाटा एंट्री मैनेजर पुष्पेंद्र शर्मा डीएसओ पोर्टल पर समस्त अस्पतालों में हो रही सैंपलिंग तथा कोविड-19 संक्रमित मरीजों के डाटा को नियमित तौर पर अपडेट करेंगे। डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर सभी पर कार्रवाई तय है।

कोविड एल-2 के तौर पर संचालित होंगे अतरौली और दीनदयाल
डीएम ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएमओ को निर्देश दिया है कि अभी तक एल-1 अस्पताल 100 शैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली को अब तत्काल प्रभाव से एल-2 अस्पताल में परिवर्तित कर दिया जाए। इसी प्रकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय को पूर्ण रूप से एल-2 अस्पताल के रूप में एक हफ्ते के अंदर संचालित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed