फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Notice to four thousand for not filing GST return

Aligarh News: जीएसटी रिटर्न दाखिल न करने पर चार हजार को नोटिस

Thu, 30 May 2024 04:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 30 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Notice to four thousand for not filing GST return
एक साल में करीब चार हजार से अधिक कारोबारियों ने अपना जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने साल 2023-24 में रिटर्न दाखिल न करने वालों की सूची बनाई है। अब अधिकारी अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा व कासगंज के ऐसे कारोबारियों की जांच में जुट गए हैं। इनको लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जीएसटी राज्य कर विभाग में पिछले एक साल में करीब 4 हजार 444 कारोबारियों ने रिटर्न दाखिल नहीं किया है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने ऐसे लोगों की एक सूची तैयार की है। अलीगढ़ जोन में 60 हजार 901 कारोबारी स्टेट जीएसटी व 44 हजार 445 कारोबारी सेंट्रल जीएसटी में पंजीकृत हैं। अब पांचों जिलों के ऐसे कारोबारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जा रहा है। सूची में पांच जिलों के तीस फीसदी कारोबारी ऐसे शामिल हैं, जिनका कारोबार करोड़ों में होता है, लेकिन एआई की मदद से अब ऐसे कारोबारियों को चिन्हित करना आसान हो गया है।
विज्ञापन





500 रुपये रिटर्न भरने वालों की भी जांच

जीएसटी विभाग ऐसे कारोबारियों की जांच में भी लग गया है, जिन्होंने 500 रुपये, 1000 रुपये रिटर्न दाखिल किया है। बड़ी संख्या में ऐसे कारोबारी सामने आ रहे हैं, जिन्होंने साल 2023-24 में 500 या एक हजार रुपये की रिटर्न दाखिल किया है। बता दें कि 40 लाख तक के सालाना कारोबार पर जीएसटी नहीं लगती है, लेकिन जीएसटी पंजीकृत कारोबारी को शून्य रिटर्न दाखिल करना होता है। ज्यादातर कारोबारी इस पर ध्यान नहीं देते और उनसे चूक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो भी..


वर्जन

जीएसटी रिटर्न दाखिल नहीं करने वालों की जांच की जा रही है। अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा व कासगंज के ऐसे कारोबारियो को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उनसे कर वसूली की जाएगी। जीएसटी में पंजीकृत होने पर रिटर्न दाखिल करना होता है। इसमें शून्य रिटर्न भरने का भी प्रावधान है।
-डॉ. श्याम सुंदर तिवारी, प्रभारी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed