फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Notice to Dental Hygienist posted in District Jail

जिला कारागार में तैनात डेंटल हाईजीनिस्ट को नोटिस

Wed, 14 Jul 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Notice to Dental Hygienist posted in District Jail
जिला कारागार के प्रभारी वरिष्ठ चिकित्साधिकारी ने डेंटल हाईजीनिस्ट इशरत जहां को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। इशरत जहां पर गेटबुक में धोखाधड़ी करने एवं जेल मैनुअल का उल्लंघन करने का आरोप है।
विज्ञापन

जिला कारागार के प्रभारी वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक का कहना है कि पांच जुलाई 2021 को साप्ताहिक परेड के दौरान बंदियों के दंत समस्या के प्रकरण सामने आए थे। महिला कारागार में डेंटल हाईजीनिस्ट इशरत जहां से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो पता चला कि वह 9.14 बजे ही गेटबुक में अंदर लिखकर महिला कारागार से बाहर चली गईं। उन्होंने कहा कि कारागार के संवेदनशील कार्यशैली को दृष्टिगत रखते हुए यह अत्यंत आपत्तिजनक विषय है। इसके अतिरिक्त ड्यूटी के दौरान कारागार से बाहर जाने के लिए जेल अधिकारी से अनुमति भी प्राप्त नहीं की।
विज्ञापन

जेल मैनुअल के अनुसार, प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को अपने अंदर आने एवं बाहर जाने की एंट्री अनिवार्य रूप से गेटबुक में करनी होती है। इशरत जहां पर गेटबुक जैसी संवेदनशील व महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ धोखाधड़ी व कारागार के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि डेंटल हाईजीनिस्ट इशरत जहां को अधीक्षक ने नोटिस दिया है। उनका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed