फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Notice Attachment of AMU alumnus's house

एएमयू के पूर्व छात्र के घर कुर्की नोटिस चस्पा

Mon, 10 Aug 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Notice Attachment of AMU alumnus's house
महानगर के थाना सिविल लाइंस में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में नामजद एएमयू छात्र जीशान आजम का सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने उसके खिलाफ कुर्की नोटिस कोर्ट से जारी कराते हुए उसके बिहार स्थित पैतृक घर पर चस्पा कर दिए हैं। पुलिस जल्द ही उसके घर की कुर्की करने के साथ ही आरोपी को वांछित इनामी करार देने की तैयारी में है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइंस की मेडिकल चौकी के प्रभारी निजामुद्दीन ने बताया कि एएमयू में 2018 में दो छात्रों जीशन आजम पुत्र हसनैन आजम निवासी सासाराम, रोहताश, बिहार व वसीम में विवाद हुआ था। जीशान ने वसीम पर गोली चला दी थी। उस समय जीशान विवि के एसएस नार्थ हाल में रहता था। हमले के बाद से वह फरार है। वसीम ने इस मामले में आधा दर्जन से अधिक आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। जीशान को छोड़ सभी आरोपियों ने मुकदमे में गिरफ्तारी देकर अपनी जमानत करा ली। जीशान के घर पर अब कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed