फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nothing in the budget for small traders: Pt. Shyam Bihari

छोटे व्यापारियों के लिए बजट में कुछ नहीं : पं. श्याम बिहारी

Wed, 24 Feb 2021 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Nothing in the budget for small traders: Pt. Shyam Bihari
व्यापारियों को सम्बोधित करते पंडित श्याम बिहारी मिश्रा। - फोटो : CITY OFFICE
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पं. श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में छोटे व्यापारियों के लिए कुछ नहीं है। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार गरीबों को फ्री में मकान दे रही है। छोटे व्यापारियों को फ्री में कुछ नहीं चाहिए। सरकार पक्की दुकानें बनाकर लागत मूल्य पर छोटे व्यापारियों को दें। हम लोग कानपुर में ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व उन्होंने राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज अपनी समस्याओं का समाधान चाहता है तो उसे व्यापार मंडल से जुड़ना होगा और संगठन को सक्रिय रखना पड़ेगा। उन्होंने व्यापारियों के लिए पेंशन योजना शुरू करने की मांग की। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने व्यापार मंडल के प्रयासों की सराहना की। कहा कि जनता की सेवा के लिए सरकार हमेशा प्रतिबद्ध है। आईजी पीयूष मोर्डिया ने कहा कि जनता को पुलिसकर्मियों से कोई समस्या हो तो सीधे आकर मिले। किसी के बहकावे में नहीं आएं। पुलिस जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि वर्तमान प्रशासनिक टीम स्मार्ट के साथ कर्त्तव्य परायण भी है। घटनाओं का खुलासा करने में समय नहीं लगाती है। प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय, ओमप्रकाश मास्टर, महानगर महामंत्री ठा. राजीव सिंह, सरदार ढाल सिंह, सुरेश चंद पेठा, राजकुमार गुप्ता, पवन किराना, दीपक वार्ष्णेय आदि ने अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। सरिता माहेश्वरी एवं मंजू सैनी ने कवियत्री ममता वार्ष्णेय का सम्मान किया। संचालन अनिल राज गुप्ता ने किया। विशेष अतिथि के रूप में एडीएम सिटी राकेश मालपानी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय शामिल हुए।
विज्ञापन

जल्द लांच होगा मोबाइल एप
व्यापारी नेताओं ने घोषणा की कि शीघ्र ही व्यापारियों के लिए मोबाइल एप लांच किया जाएगा। इसके माध्यम से व्यापारी लॉगिन करके व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। अपनी समस्याओं का भी निदान करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed