{"_id":"585ae0b84f1c1b8e03e3a801","slug":"notbandi-national-championships-skating-team-missed-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: नेशनल चैंपियनशिप में नहीं जा सकी यूपी की स्केटिंग टीम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी: नेशनल चैंपियनशिप में नहीं जा सकी यूपी की स्केटिंग टीम
मनोज माहेश्वरी
Updated Thu, 22 Dec 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Notbandi National Championships skating team missed UP
- फोटो : Rupesh
नोटबंदी की मार आम जनजीवन के साथ-साथ खेलों पर भी पड़ रही है। नकदी का इंतजाम न हो पाने के कारण यूपी की रोलर स्केटिंग टीम (माध्यमिक विद्यालय) कर्नाटक के बेलगांव में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए नहीं जा सकी। इसमें जिले के भी चार खिलाड़ियों को जाना था। कड़ी मेहनत के बाद टीम में चयनित होने के बावजूद वहां न जा पाने से ये खिलाड़ी बेहद दुखी हैं।
पिछले दिनों मथुरा में माध्यमिक विद्यालयीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता हुई थी। इसमें अलीगढ़ मंडल से भी टीम गई थी। यहां केे खिलाड़ियों ने कई वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ मेडल जीते थे। प्रदर्शन की बदौलत जिले के चार खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तरीय टीम में अपनी जगह बनाई थी।
इसमें टीआर इंटर कॉलेज की दो छात्राएं हिमानी चौरसिया और श्रुति, चंपा अग्रवाल बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा वैशाली के अलावा एक अन्य छात्र सूरज शामिल हैं। यह प्रतियोगिता बेलगांव में बुधवार से शुरू होनी है। माध्यमिक शिक्षा महकमे की प्रदेश स्तर की क्रीड़ा प्रतियोेगिताओं का कार्यक्रम फैजाबाद से तय होता है, क्योंकि वहां क्रीड़ा मुख्यालय है। नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सभी प्रतियोगी पहले वहां जाते हैं। वहां से तयशुदा स्थल पर उन्हें कोच व मैनेजर के साथ भेजा जाता है।
विज्ञापन
ऐनवक्त पर यहां सूचना आई कि नोटबंदी की वजह से इस बार यूपी की 20 सदस्यीय टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में नहीं जा रही है। किराए के अलावा हर खिलाड़ी को रोजाना करीब दो सौ रुपये खर्च के दिए जाते हैं। उनके भोजन आदि के लिए भी नकदी की जरूरत थी। टीम के व्यवस्थापक यह इंतजाम नहीं कर सके।
इसकी जानकारी यहां के क्रीड़ा प्रभारी (माध्यमिक शिक्षा) आईडी वर्मा कोे भी दे दी गई। नेशनल चैंपियनशिप में भाग न लेने पर खिलाड़ी काफी निराश हैं। छात्रा हिमानी व श्रुति का कहना है कि उन्होंने पूरे साल तो इसके लिए मेहनत की, फिर भी नेशनल चैंपियनशिप में नहीं जा पाने से दुखी हैं।