Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   not ke lie oopar kot aur khair rod par hangaama

नोट के लिए ऊपर कोट और खैर रोड पर हंगामा

Sat, 26 Nov 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 26 Nov 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
not ke lie oopar kot aur khair rod par hangaama
नोट के लिए ऊपर कोट और खैर रोड पर हंगामा - फोटो : Rupesh
रिजर्व बैंक द्वारा नए नोटों की खेप न भेजे जाने के कारण बैंकों में नगदी संकट खड़ा हो गया है। जनपद की 70 फीसदी से अधिक बैंकों में नगदी लगभग खत्म हो गई है। इसके चलते महानगर में दिनभर गुस्साए ग्राहकों का तांडव रहा। ऊपरकोट इलाके में पैसा न मिलने से गुस्साई महिलाओं ने जाम लगाकर डाकघर की गाड़ी रोक दी तो खैर रोड स्थित जीडी पब्लिक स्कूल में पीएनबी शाखा के बाहर कैश खत्म होने से गुस्साए ग्राहकों को संभालने के लिए पुलिस को माइक का सहारा लेना पड़ा। एटीएम में लंबी लाइन लगी रही तो झड़पों का दौर भी जारी रहा। 
विज्ञापन

ऊपरकोट इलाके में ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त में नगदी खत्म  होने का बोर्ड देखकर घंटों से लाइन में लगी महिलाओं व पुरुषों की भीड़ में आक्रोश फैल गया गुस्साई महिलाओं ने बैंक के    बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। इस बीच मौके पर आई डाक   विभाग की गाड़ी को भी घेरकर नारेबाजी की गई। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। जाम के दौरान राहगीर एवं ग्राहकों में जमकर झड़पें हुईं। इधर खैर रोड स्थित जीडी स्कूल की पीएनबी शाखा में कैश खत्म होने के बाद ग्राहकों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने न केवल बैंककर्मियों की जमकर लानत-मलानत की, बल्कि बैंक के बाहर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को माइक लगाकर व्यवस्था संभालनी पड़ी। जिले की अन्य बैंकों में भी नगदी खत्म होने के बोर्ड आम रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैश न होने के चलते एटीएम भी लोगों की मद्द नहीं कर सके। 80 फीसदी से अधिक एटीएम में कैश खत्म नजर आया तो इनमें से दर्जनों का शटर लगा दिखाई दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed